बांका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 31.2 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

बांका : बांका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के बांका थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 31 दशमलव दो किलोग्राम गांजा बरामद किया है और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तीन जून 2026 की शाम बांका पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शास्त्री चौक स्थित एक व्यक्ति के मकान में अवैध मादक पदार्थ गांजा का भंडारण कर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी छोटू व संतोष कुमार के दुकान व मकान की तलाशी ली

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी छोटू कुमार और संतोष कुमार के दुकान एवं मकान की तलाशी ली। तलाशी के क्रम में दोनों के कब्जे से कुल 31.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शास्त्री चौक वार्ड संख्या 11 निवासी छोटू कुमार और संतोष कुमार के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। इस मामले में बांका थाना कांड संख्या 306/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/20(बी)(सी) के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Banka Police 1 22Scope News

बरामद गांजा 2 बोरों में रखा गया था – पुलिस

पुलिस के अनुसार, बरामद गांजा दो बोरों में रखा गया था। इस सफल कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर विश्वास, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार समेत बांका थाना के कई पुलिस पदाधिकारियों और रिजर्व गार्ड के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी।

Banka Police 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी में NCB की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स व गांजा बेचने वाले के खिलाफ एक्शन, 50 लाख से ज्यादा कैश बरामद!

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

अररिया में रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में साइकिल सवार सहित...

अररिया : अररिया में रफ्तार का कहर देखने को मिला। अररिया-पूर्णिया मुख्य मार्ग एनएच-27 फोरलेन सड़क पर हुए हादसे में एक साइकिल सवार सहित...

चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला की जान बचाकर RPF कांस्टेबल...

सिवान : सिवान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान की सतर्कता और बहादुरी से दुरौंधा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा टल...

फर्जी डॉक्टर बन चला रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की रेड...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा में बिना किसी वैध अनुमति और आवश्यक मानकों के संचालित एक निजी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की...

वायरल Video में हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

गया, नवादा व जहानाबाद के किसानों की जीवनरेखा बनी ढाढर परियोजना

पटना/गया : बिहार के गया में बनी ढाढर सिंचाई परियोजना से लाखों किसानों की दूर हुई परेशानी, अब आसानी से मिल रहा है खेतों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img