हत्या व लूटकांड का बड़ा खुलासा, लंबे समय से फरार चल रहे 5 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा में हत्या और लूटकांड मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। लंबे समय से फरार चल रहे पांच कुख्यात अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े। तीन अपराधी पर 25-25 हजार का इनाम था। वहीं एक अपराधी पर 50 हजार का इनाम था। दरअसल, मधेपुरा जिले में पुलिस ने विभिन्न कांडों में शामिल पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इन्हें अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है।

मधेपुरा SP ने इस पूरी घटना के बारे में दी जानकारी

वहीं एसपी संदीप सिंह ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि मधेपुरा पुलिस लगातार इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चला रही थी, जिसके तहत पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। एसपी संदीप ने बताया कि जहां गम्हरिया थाना क्षेत्र में बहू चर्चित रोशन कुमार उर्फ हिटलर यादव हत्याकांड में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संजय यादव, पप्पू कुमार और उदय कुमार को गिरफ्तार किया है। जिनमें से प्रत्येक अपराधी पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

यह भी देखें :

अपराध नियंत्रण के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा – SP

वहीं 50 हजार के इनामी अपराधी प्रीतम कुमार को तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दरभंगा एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अंकुश कुमार को पटना से गिरफ्तार किया गया, जिसे अब मधेपुरा लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वहीं लूटकांड के आरोपी मिथुन कुमार को सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े : अंतर राज्य व अंतर जिला गैंग के छह कुख्यात अपराधी गिरफ्तार…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...