जेएसएससी सीजीएल मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई आज, रिजल्ट प्रकाशन पर लगी रोक जारी

रांची:  झारखंड हाई कोर्ट में आज झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा में गड़बड़ी के मामले पर सुनवाई होगी। मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ इस याचिका पर सुनवाई करेगी, जिसमें परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं।

इससे पहले, 17 दिसंबर को हाई कोर्ट ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के परिणाम के प्रकाशन पर रोक लगा दी थी। पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा था।

गौरतलब है कि यह परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2023 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एक अभ्यर्थी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दी थी।

अब देखना होगा कि आज की सुनवाई में हाई कोर्ट इस मामले पर क्या रुख अपनाता है और सरकार व जेएसएससी की ओर से क्या दलीलें पेश की जाती हैं।

Chainpur CHC Negligence: गुमला के चैनपुर CHC की स्वास्थ्य सेवाएं कटघरे...

Chainpur CHC Negligence: गुमला ज़िले के चैनपुर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। 14 साल की शिवानी...

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: सारठ में 291 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल,...

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'उन्नति का पहिया' (Wheel of Progress) कार्यक्रम के तहत, देवघर जिले...

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रथयात्रा में इस बार क्या...

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रिलायंस फाउंडेशन ने 2026 में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भक्तों को बेहतर सुविधाएँ...