नालंदा : भाजपा नेता संजय सागर को अपराधियों ने सरेआम मारी गोली

नालंदा : हिलसा बाजार में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर दिनदहाड़े भाजपा नेता को गोली मारी कर जख्मी कर दिया. जख्मी हालत में भाजपा नेता को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा कि भारतीय जनता पार्टी के कला एवं संस्कृति मंच के  जिला संयोजक संजय सागर हिलसा बाजार स्थित अपने घर पर मौजूद थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार हत्या का प्रयास किया. जिसमे भजपा नेता गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जानकारी के अनुसार संजय सागर को एक गोली लगी है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर तफ्तीश में जुटी हुई है. हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है. पुलिस घटना के कारणों का भी पता लगाने में जुटी हुई है. वहीं इस घटना के बाद पूरे बाजार में भय का माहौल पैदा हो गया है.

बताया जा रहा कि हिलसा शहर के सैदा बाजार निवासी संजय सागर करीब दो दशक से भाजपा से जुड़े हैं. इन्हें पार्टी ने कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ का नालंदा जिला संयोजक बनाया गया है. गुरुवार को करीब 11:30 बजे सुबह वरुण तल के पास से वे अपने घर जा रहे थे. संजय सागर जैसे ही पुरानी शराब डिपो के पास पहुंचे कि एक बदमाश ने पीछे से उनपर गोली चला दी. गोली उनकी पीठ में लग गई. इसके बाद हाथ में पिस्‍टल लिए अपराधी गली से होते हुए भाग निकला.

रिपोर्ट : रजनीश किरण

भाजपा नेता की जमीन पर दबंगों ने चलाया जेसीबी, हथियार लहराकर कर्मियों से की मारपीट

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 15 दिन...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और 10 अक्टूबर को सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के साथ समापन होगा। जानें श्राद्ध की पूरी तिथि।Pitru Paksha...

Private Universities: सुप्रीम कोर्ट ने मांगा 5 साल का हिसाब, झारखंड...

 सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों से पिछले पांच साल के एडमिशन, फीस, वेतन और वित्तीय ऑडिट का ब्योरा मांगा है। झारखंड में 19 विश्वविद्यालयों...

Jharkhand DGP: तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,...

 झारखंड DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार ने नियम 5 में संशोधन और नियुक्ति प्रक्रिया का पक्ष...