जेडीयू नेता को अपराधियों ने मारी गोली,  जाँच में जुटी पुुलिस

जेडीयू नेता को अपराधियों ने मारी गोली, जाँच में जुटी पुुलिस

बेगूसराय :  जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां सुबह-सुबह बेख़ौफ अपराधियों ने जदयू https://jdu.org.in/छात्र नेता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में जदयू छात्र नेता को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा गुमती के पास की है। घायल जदयू छात्र नेता की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव के रहने वाले विजेंद्र राय का पुत्र सोनू कुमार राय के रूप में की गई है।

घटना का कारण अस्पष्ट, जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के संबंध में घायल जदयू छात्र नेता सोनू राय ने बताया है कि हम लोहिया नगर में बरसों से रहते हैं। उन्होंने बताया कि आज सुबह अपने घर से निकालकर जिम सेंटर पर जा रहे थे तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दिया। गोली लगने के बाद जदयू छात्र नेता सोनू राय गिर गया। आनन फानन में घायल अवस्था में उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए लोगों ने बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जदयू छात्र नेता सोनू राय को किस कारण अपराधियों ने गोली मारी है।

घटना की सूचना मिलते ही लोहिया नगर थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन व सुरक्षा संबंधी विषयों पर उच्च स्तरीय समीक्षा...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज भारत-नेपाल सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण सुरक्षा, प्रशासनिक और आर्थिक विषयों पर...

मंत्री विजय सिन्हा बोले- अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने को...

गयाजी : बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को गया शहर स्थित सर्किट हाउस पहुंचे।...

28 नहीं, 28.97 वोट! आखिर किस गणित के भरोसे राधाकृष्ण किशोर...

रांची: राज्यसभा चुनाव के नतीजों से पहले झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक...