Bihar में राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, दो बोगी के शीशे हुए क्षतिग्रस्त

भागलपुर: देश में जब वंदे भारत ट्रेन चलाई गई थी तब कई जगहों से ट्रेन पर पथराव की खबरें सामने आई थी। एक बार फिर Bihar से राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव की बात सामने आ रही है। पथराव में ट्रेन की दो बोगी के शीशे क्षतिग्रस्त हो गये। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल हो गया वहीं मामले की जांच में रेल पुलिस जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस जब कटिहार से खुली तो सेमापुर और नवगछिया के बीच असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। Bihar 

यह भी पढ़ें – Democracy का है भगवान राम से संबंध, पढ़ें और जानें…

घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया में ट्रेन के पहुंचने पर रेल पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोगियों की जांच की। मामले में उप निरीक्षक जयशंकर प्रसाद यादव ने बताया कि ट्रेन पर पथराव की सूचना मिलने पर क्षतिग्रस्त शीशे वाली बोगियों की जांच की गई है। पत्थरबाजी में ट्रेन के बी-5 और बी-12 बोगी के शीशा को नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई है, जल्दी ही घटनास्थल की भी जांच की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar चुनाव में Congress रहेगी राजद के साथ या नहीं, दिल्ली में हुई बैठक में हुआ क्लियर…

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...