Breaking: छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, कई मजदूरों के मारे जाने की आशंका

Desk. खबर तेलंगाना के भद्राचलम से है। यहां छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से कम से कम छह मजदूरों के मारे जाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि दोपहर में निर्माणाधीन इमारत के अचानक ढह जाने से कई मजदूर मलबे में दब गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

निर्माणाधीन इमारत ढही

वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय लोगों का कहना है कि इमारत के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया होगा, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। अन्य लोगों का कहना है कि इस हादसे के पीछे खराब इंजीनियरिंग जिम्मेदार है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमारत तेज आवाज के साथ गिरी। पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर मौजूद हैं।

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...