Advertisment

दिल्ली में इमारत ढहने से चार लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

Desk. खबर राजधानी दिल्ली से है। एक इमारत के ढहने से चार लोगों की मौत की सूचना मिल रही है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, शनिवार तड़के उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक चार मंजिला इमारत ढहने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई तथा मलबे में अभी भी करीब बारह लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह घटना मुस्तफाबाद इलाके में हुई।

दिल्ली में इमारत ढहने से चार की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि अब तक कम से कम 14 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना सुबह 3:02 बजे मिली।

फंसे लोगों के लिए बचाव कार्य जारी

वहीं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), अग्निशमन विभाग और दिल्ली पुलिस की बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस ने आगे कहा कि वे इमारत के गिरने के पीछे के कारणों की जांच कर रहे हैं। वहीं एनडीआरएफ ने मुस्तफाबाद की भीड़भाड़ वाली गलियों में मलबा हटाने के लिए भारी मशीनरी ले जाने में बचाव दलों के सामने आ रही कठिनाई को बताया है और कहा कि करीब 12 लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

दिल्ली सीएम ने दिया जांच का आदेश

इमारत ढहने की घटना के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

JPSC Student Protest Update: रांची में छात्र आंदोलन के बीच नया...

JPSC Student Protest Update: राज्य सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) और अन्य भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों...

Kolhan University Protest: कोल्हान यूनिवर्सिटी की लेटलतीफी पर सड़क पर उतरे...

Kolhan University Protest: AJSU छात्र मोर्चा ने बुधवार को कोल्हान यूनिवर्सिटी में एकेडमिक सिस्टम और सेमेस्टर शेड्यूल में लगातार हो रही देरी को लेकर डिप्टी...

Gumla Development News: आयुष्मान भवन से KGBV तक पहुंचे DDC, गुणवत्ता...

Gumla Development News: डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (DDC) अनिमेष रंजन ने बुधवार को रायडीह और घाघरा ब्लॉक का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रही विकास योजनाओं...