Hazaribagh Violence : दंगा वाली पार्टी है बीजेपी-कांग्रेस नेता योगेंद्र प्रसाद का गंभीर आरोप…

Hazaribagh Violence : हजारीबाग में बीते मंगलवार को मंगलवारी जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसा पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। योगेंद्र प्रसाद ने इस घटना को बीजेपी की सुनियोजित साजिश बताते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी समाज में विभाजन और हिंसा फैलाकर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें- Bokaro CBI Attack : सीबीआई पर हमला करने वाला आरोपी रिकवरी एजेंट गिरफ्तार, वाहन को रिलीज… 

Hazaribagh Violence : धर्म और समुदाय के आधार पर वोट बैंक की राजनीति करती है बीजेपी

योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि बीजेपी हमेशा धर्म और समुदाय के आधार पर वोट बैंक की राजनीति करती है और अब इस हिंसा को लेकर भी उनकी यही साजिश साफ नजर आ रही है। उन्होंने बीजेपी को “दंगा वाली पार्टी” करार दिया और कहा कि पार्टी जानबूझकर हिंदू-मुस्लिम के बीच दरार डालने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : Sarhul पर्व को लेकर डीसी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक, इन मुद्दों पर… 

Hazaribagh Violence : केवल धर्म के नाम पर राजनीति करती है बीजेपी

पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि बीजेपी अब केवल धर्म के नाम पर राजनीति करती है, और यही वजह है कि पार्टी की साजिशों को जनता अब समझने लगी है। उन्होंने कहा कि जनता अब पूरी तरह से समझदार हो चुकी है और बीजेपी के झांसे में नहीं आएगी। योगेंद्र प्रसाद ने यह स्पष्ट किया कि कांग्रेस हमेशा शांति, एकता और भाईचारे की राजनीति करती है और किसी भी स्थिति में समाज में नफरत फैलाने की कोशिश नहीं करेगी।

ये भी पढ़ें- Breaking : गोबिंदपुर बाजार में बड़ा सड़क हादसा, आधा दर्जन वाहन एक साथ टकराई… 

कांग्रेस नेता ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वह दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और सुनिश्चित करें कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। उन्होंने हजारीबाग में शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील भी की।

ये भी पढ़ें- Breaking : कांके में दिनदहाड़े गोलीबारी, पूर्व जिला परिषद को अपराधियों ने मारी गोली… 

सौरव सिंह की रिपोर्ट–

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...