Ramgarh: सीसीएल सिरका परियोजना के बंद सीएचपी कोयला स्टॉक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Ramgarh: जिले के सीसीएल सिरका परियोजना के बंद सीएचपी के करीब लाखों टन कोयला स्टॉक में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इससे लाखों रुपये के कोयला धु-धुकर जलकर राख होने की संभावना है। हालांकि, आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय प्रबंधन डोजर से प्रयास कर रहा है।

Ramgarh: आग पर काबू पाने का प्रयास

बताया जा रहा है कि कोलियरी सिरका के एक टैंकर से आग लगे कोयला डंपिंग में पानी छिड़काव किया जा रहा है, जो नाकाफी है। आग अंदर ही अंदर कोयला डंपिंग में फैलती जा रही है। प्रबंधन सूत्रों की माने तो पहले आग बंद सीएचपी कोयला स्टॉक के उतरी क्षेत्र में लगी। फिर 25 मार्च से दूसरे छोर दक्षिणी इलाके में धुआं उठने के बाद आग की लपटे कोयला डंपिंग से उठने लगी। वहीं कोयला के धुआं से वातावरण दूषित हो रहा था।

Ramgarh: खुली खदान सिरका फायर जोन में आता है

बताया जाता है कि खुली खदान सिरका फायर जोन में आता है, लेकिन प्रबंधन की लापरवाही के कारण आग लगे कोयले टुकड़ों को अच्छे कोयला के साथ डंपरों में लोडिंग कर कोयला डंपिंग में गिरा दिया जाता है, जिससे सुरक्षा मानकों के अनदेखी की वजह से वृहद आग कोयला स्टॉक में फैल जाती है। इससे सीसीएल प्रबंधन को खदान से उत्पादित कोयला मूल्य के लाखों का नुकसान उठाना पड़ता है।

रविकांत की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...