प्रेम प्रसंग के शक में योगा टीचर को जिंदा दफनाया, तीन महीने बाद ऐसे मिला शव

Desk. एक योगा टीचर के लापता होने के तीन महीने बाद एक गड्ढे में उसका शव मिला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चार आरोपियों में से एक की पत्नी के साथ संदिग्ध अवैध संबंध के कारण उसे जिंदा दफना दिया गया था। यह घटना हरियाणा के रोहतक की बताई जा रही है।

लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी

योगा टीचर की पहचान जगदीप के रूप में हुई है। वह यहां एक संस्थान में काम करता था और पिछले कुछ समय से किराए के मकान में रह रहा था। वह तीन महीने पहले लापता हो गया था। इसके बाद उसके परिवार ने शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

प्रेम प्रसंग के शक में घटना को अंजाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच की और सुराग भी जुटाए। इसके बाद मुख्य आरोपी राजकरण के दो साथियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि राजकरण को जगदीप पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को चरखी दादरी के एक गांव में 7 फुट गहरे गड्ढे में दबा शव बरामद किया।

योगा टीचर को जिंदा दफनाया

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राजकरण को शक था कि उसकी पत्नी का योगा टीचर के साथ अवैध संबंध है। हालांकि, राजकरण के पकड़े जाने के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने योगा टीचर का अपहरण किया, उसके मुंह पर टेप लगाया, उसके हाथ-पैर बांधे और उसे चरखी दादरी ले गए, जहां सुनसान खेत में गड्ढा खोदा गया था और उसे दफना दिया गया।

Barhi Gaya Road Railing Missing: बरही गया रोड में डिवाइडर से...

Barhi Gaya Road Railing Missing: गया रोड में सड़क के बीच बने डिवाइडर से लोहे की रैलिंग गायब होने का मामला सामने आया है।...

Jharia Land Subsidence: झगड़ा देखने निकला शख्स, पीछे धंस गयी जमीन;...

Jharia Land Subsidence: बीसीसीएल एरिया-10 के अंतर्गत लिलोरी पथरा इलाके में एक बार फिर अचानक जमीन धंसने से लोगों में दहशत फैल गयी। भू-धंसान की...

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...