Advertisment

मटिहानी की जनता ने जिस उद्देश्य के लिए हमें MLA चुना, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे हम

पटना : बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होना है। लिहाजा ऐसे में सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों के दौरे में लगे हुए हैं। इसी क्रम में मटिहानी से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक राजकुमार सिंह (Rajkumar Singh) ने News 22Scope से बात करते हुए बताया कि मटिहानी की जनता ने जिस उद्देश्य के लिए हमें विधयाक चुना है, उस पर हमने खड़ा उतरने का पूरा प्रयास किया। साथ हीं उन्होंने कहा मटिहानी विधानसभा में पहले सड़क की स्थिति काफी जर्जर थी, उन्होंने लगभग सभी सड़के ठीक करा दिया, स्वास्थ्य की व्यवस्थाएं भी ठीक है।

हम सीएम नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हैं, जो मांग किया वो मिला – राजकुमार सिंह

जदयू विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी आभार व्यक्त करना चाहते हैं कि उन्होंने मटिहानी को लेकर उनसे जो भी हमने मांग किया वह सारा मांग पूरा किया गया। साथ ही राजकुमार सिंह ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास के लिए हीं उस समय चिराग पासवान की पार्टी को छोड़कर उन्होंने एनडीए का दामन थामा था। क्योंकि उस समय की स्थिति हीं यही थी। बात करते हुए राजकुमार सिंह ने कहा कि अब चिराग पासवान से कोई गिला शिकवा नहीं हैं। सभी अब एनडीए के हिस्सा हैं, मिलकर चुनाव लड़ेंगे और पुनः एनडीए की सरकार बनाएंगे।

यह भी देखें :

तेजस्वी यादव कुछ भी कर लें, जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं है – JDU MLA

जदयू विधायक ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि वह कुछ भी कर लें जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं है। जनता नीतीश कुमार पर भरोसा करती है और इस बार भी उन्ही की अगुवाई में सरकार बनेगी। राजकुमार सिंह ने कहा कि 2005 के पहले का शासनकाल सच में बिहार के लिए अभिशाप था। उन दिनों हम दिल्ली रहते थे लेकिन बिहार की घटनाओं का जिक्र पूरे देश में होता था। आज 2005 से पहले क्या होता था। खुद लालू यादव के साले सुभाष यादव ने सब कुछ बता हीं दिया है। प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवशकता नहीं है। बिहार में पुनः एनडीए की सरकार भारी मतों से बनने जा रही है।

यह भी पढ़े : वक्फ संशोधन विधेयक बिल : तेजस्वी के उर्दू शब्द के इस्तेमाल पर जमकर राजनीति

अंशु झा की रिपोर्ट

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...