Advertisment

RJD पार्टी सत्ता में आने के लिए बैचेन है, इसलिए भ्रामक तथ्य को फैलाते रहते हैं – अलोक रंजन झा

पटना : वक्फ संशोधन बिल (Wakf Amendment Bill) लेकर बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) और विधान परिषद (Legislative Council) में जोरदार तरीके से कल यानी बुधवार को सदन में हंगामा हुआ था। जिसके बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायकों ने गर्दनीबाग में धरनास्थल पर जाकर धरना दिया। साथ हीं इस धरना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव भी पहुंचे और उन्होंने समर्थन दिया।

RJD पार्टी सत्ता में आने के लिए बेचैन हैं – विधायक अलोक रंजन झा

इसी क्रम में पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक अलोक रंजन झा ने News 22Scope से बात करते हुए कहा कि राजद पार्टी सत्ता में आने के लिए बेचैन है, इसलिए भ्रामक कार्य कर रहे हैं। क्योंकि राजद शासनकाल में हीं जमीन कब्जा किया जाता और हड़पा जाता थाष इसलिए इस तरीके से आवाज उठा रहे हैं। जहां तक वक्फ बिल की बात करे तो बिल में ऐसा कुछ नहीं है, बिल्कुल पारदर्शिता है। जो भी गरीब तबके के मुसलमान हैं, वह इसके समर्थन में हैं। जो लेंड माफिया हैं, वही इसका विरोध करते हैं। साथ ही आलोक रंजन ने कहा जितना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काम कर लेते हैं उतना तेजस्वी यादव को करने के लिए सोचना पड़ेगा। उनको मुख्यमंत्री के बारे में सोच समझकर बोलना चाहिए। उनके द्वारा कुछ भी बोलने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, सरकार एनडीए की हीं बनेगी।

यह भी पढ़े : मटिहानी की जनता ने जिस उद्देश्य के लिए हमें MLA चुना, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे हम…

यह भी देखें :

अंशु झा की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...