Breaking News-बाइक सवार अपराधियों ने सरेआम लूटा ज्वेलरी दुकान

Dhanbad– गोविन्दपुर थाना क्षेत्र में सुभाष चौक के निकट बाइक सवार चार अपराधियों ने शंकर बर्मन ज्वेलर्स में दुकान मालिक को रिवॉल्वर के बट से घायल कर लाखों रुपये की ज्वलेरी लूट कर सनसनी फैला दी. इस बीच आपाधापी में अपराधियों की बाइक घटना स्थल पर ही छूट गई, बाइक का नम्बर बोकारो का बताया जा रहा है.

ज्वेलरी शॉप के मालिक ने बताया कि बाइक से उतर कर एक अपराधी सोने की अंगूठी खरीदने की बात कहते हुए दुकान में घुसे, इसी बीच दूसरा अपराधी भी पहुंचा और दोनों ने पिस्तौल लहराते हुए धावा बोल दिया. इस बीच फायरिंग भी की गई.  इस बीच जानकारी मिली है कि ज्वेलरी शॉप का सीसीटीवी कैमरा 1 वर्ष से खराब पड़ा है.

अपना बाइक छोड़कर अपराधियों ने हथियार के बल पर एक शख्स की मोटरसाइकिल भी छीन ली, जबकि अपराधी जिस बाइक से पहुंचे थे उस बाइक को छोड़ गए. पुलिस ने अपराधियों के द्वारा छोड़ी गई बाइक को चोरी का बाइक बताया है.

डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है. अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

रिपोर्ट – राजकुमार 

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...