Advertisement
Advertisement

Breaking : भुरकुंडा में युवक की गला रेतकर हत्या से मची सनसनी…

Breaking

Ramgarh : जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक की पहचान सेंट्रल सौंदा भुरकुंडा निवासी दीपक पासवान के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार की रात की है, जब दीपक मोबाइल लेने के लिए भुरकुंडा बाजार आया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने कई बार उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन दीपक का फोन रिसीव नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें- Breaking : मृतक बीजेपी नेता अनिल टाइगर के पैतृक गांव पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास… 

Breaking : भुरकुंडा थाना का है मामला
Breaking : भुरकुंडा थाना का है मामला

Breaking : कल रात से गायब था युवक

गुरुवार सुबह परिजनों ने दीपक की तलाश शुरू की और उसकी खोज करते हुए वह भुरकुंडा फोरलेन सड़क के किनारे पहुंचे, जहां युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दीपक के शरीर पर गला रेतने के निशान पाए गए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हत्या किसी नफरत या जानबूझकर की गई है।

ये भी पढ़ें- Breaking : अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरु, मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचा जेएमएम का प्रतिनिधिमंडल… 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Breaking : कांके में दिनदहाड़े बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का खुलासा करने के लिए जांच में जुटी हुई है, और किसी भी संदिग्ध को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और स्थानीय लोग इस भयावह अपराध के कारण सकते में हैं।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...