Advertisment

आमिर सुबहानी बने राज्य के नये मुख्य सचिव, 29 आईएएस का एक साथ तबादला

Patna– बिहार के विकास आयुक्त आमिर सुबहानी को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अतुल प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए नया विकास आयुक्त बनाया गया है. इसके अलावे राज्य के कई आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है.

72649c17 ee6f 4bf3 8db2 27e173a256fd 22Scope News

समस्तीपुर के एसपी मनजीत सिंह ढिल्लों को पटना का एसएसपी बनाए गया है. चंपारण के एसपी नवीन चंद्र झा को बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है. दरभंगा के एसएसपी बाबूराम एसएसपी भागलपुर बनाए गए हैं.  जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल पुलिस अधीक्षक रेल पटना बनाए  गया है. अवकाश कुमार एसपी बेगूसराय को एसएसपी दरभंगा बनाया गया. कुमार आशीष को किशनगंज पूर्वी बनाया गया है, इनामुल हक को पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. अशोक कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक रेल मुजफ्फरपुर को पुलिस अधीक्षक अगरिया बनाया गया है. अशोक मिश्रा सिटी एसपी पश्चिमी पटना को एसपी नालंदा बनाया गया है. एसडीपीओ मधुबनी पुलिस अधीक्षक जमुई बनाए गए है. अमरीश राहुल एसपी ट्रैफिक के प्रभार में रहेंगे. प्रमोद कुमार यादव एसडीपीओ सीतामढ़ी नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी होंगे, राजेश कुमार नगर पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर पुलिस अधीक्षक मधेपुरा बनाए गए हैं, अशोक कुमार प्रसाद नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा पुलिस अधीक्षक रेल बनाए गए है. संजय भारती पुलिस अधीक्षक रेल कटिहार. अनंत कुमार राय अपर पुलिस अधीक्षक बीएमबी पुलिस अधीक्षक सेवर बनाए गए है, राजेश कुमार एसडीपीओ औरंगाबाद नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना बनाए गए हैं.

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...