बांका पहुंचे प्रशांत, शराबबंदी खत्म करने व पलायन रोकने का किया वादा

बांका : जन सुराज यात्रा के अगुवा प्रशांत किशोर आज बांका जिले के सिंचाई भवन पहुंचे जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि अगर उनकी सरकार बिहार में बनी तो सिर्फ एक घंटे के भीतर शराबबंदी कानून को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने शराबबंदी को पूरी तरह विफल करार दिया और कहा कि बिहार में शराब की दुकानें बंद हैं लेकिन शराब बिकना बंद नहीं हुआ है। होम डिलीवरी जोरों पर है, यह कानून अब केवल दिखावा बनकर रह गया है। हमारी सरकार बनी तो एक घंटे के अंदर शराबबंदी को कूड़ेदान में फेंक देंगे।

Goal 1 22Scope News

बिहार के मजदूरों का पलायन रोकना पहली प्राथमिकता

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लाखों मजदूर रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं, जो राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने घोषणा की कि यदि उनकी सरकार सत्ता में आती है तो सबसे पहले बिहार से मजदूरों का पलायन रोकने के लिए ठोस योजना बनाई जाएगी। इसके लिए स्थानीय उद्योग, कृषि और सेवा क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।

पहलगाम आतंकी हमले पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भी प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम इस हमले की घोर निंदा करते हैं। आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश को एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। यह केवल किसी एक राज्य या पार्टी की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा का सवाल है।

यह भी देखें :

PM के दौरे पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर भी प्रशांत किशोर ने तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री गरीबों के पैसों से सरकारी खर्च करके चुनावी सभा कर रहे हैं, जिससे जनता को कोई वास्तविक लाभ नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की बुनियादी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, न कि केवल चुनावी रैलियों पर ही।

जनता से किया अपील

प्रशांत किशोर ने अंत में जनता से अपील करते हुए कहा कि वह जागरूक होकर आने वाले चुनाव में फैसला लें और ऐसी सरकार को चुनें जो जमीनी हकीकत को समझती हो और आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दे।

यह भी पढ़े : प्रशांत ने कहा- बिहार में पिछले कुछ वर्षों की राजनीति में विपक्ष की भूमिका में कोई नहीं

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Cabinet Meeting: 27 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक, वेतन विसंगति...

 झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में होगी। वेतन विसंगति दूर करने के लिए कमेटी, JPSC पुनर्गठन और खनन व्यवस्था पर...

Jharkhand Weather Alert: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 28 से भारी...

झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। 28 से 30 अक्टूबर तक तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश का अनुमान है।...

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...