Saharsa में पंचायत भवन निर्माण का विरोध कर रही महिलाएं और पुलिस में भिड़ंत, DSP ने कहा…

सहरसा: Saharsa में पुलिस और स्थानीय महिलाओं में भिड़ंत हो गया जिसके बाद जहां स्थानीय महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया तो दूसरी तरफ पुलिस ने भी महिलाओं की पिटाई कर दी। घटना सहरसा के काशनगर थाना क्षेत्र के पहड़िया गांव की है जहां पंचायत भवन निर्माण का स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे। इस दौरान जब मौके पर पुलिस जमीन खाली करवाने पहुंची तो पुलिस के स्थानीय लोगों की झड़प हो गई। झड़प के बाद महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया और पुलिस को दौड़ाना शुरू कर दिया। Saharsa Saharsa Saharsa Saharsa Saharsa 

अब मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी जिसमें महिला और पुरुष पुलिसकर्मी हैं को कुछ महिलाएं पीछे से दौड़ा रही हैं और उनके ऊपर कुछ फेंक रही हैं। इस दौरान भागते भागते पुलिसकर्मियों ने महिलाओं की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों ने भी महिलाओं पर लाठी चलाई। महिलाओं पर पुलिस के बल प्रयोग का अब स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं और पुलिस के इस कदम की आलोचना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Patna: ‘आपका शहर आपकी बात’ कार्यक्रम अभियान की शुरुआत 25 से, CM ने की समीक्षा

बताया जा रहा है कि पहाड़िया गांव में अंचलाधिकारी ने पंचायत भवन निर्माण के लिए एक जमीन चिह्नित किया जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। मामले में स्थानीय डीएसपी ने बताया कि पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए सरकारी भूमि चिह्नित की गई थी। उक्त भूमि को दो तीन दिन पहले ही अतिक्रमणमुक्त कराया गया था और आज जब पंचायत भवन निर्माण कार्य शुरू होना था लेकिन इससे पहले ही वहां कुछ लोगों ने झोपडी बना दिया था और महिलाएं निर्माण कार्य का विरोध कर रही थी। मामले की सूचना स्थानीय सीओ ने पुलिस को दी।

सूचना के आधार पर काशनगर और सोनवर्षा राज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची जहां विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने समझाया। इस दौरान महिलाएं पुलिस पर उग्र हो रही थी जिस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को हटाया। मामले में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने सरकार काम में बाधा के मामले में एक शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर कार्रवाई में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar में प्रशासनिक पदाधिकारियों का तबादला, IAS के साथ ही….

Himanshu Singh Murder Case: क्या अब खुलेगा हिमांशु सिंह हत्याकांड का...

Himanshu Singh Murder Case: जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले में नामजद आखिरी फरार आरोपी...

26 साल से जोत रहे थे खेत, अब फसल पर चला...

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जमीन विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक किसान की वर्षों की...

Chutaru High School Land Dispute: स्कूल की जमीन पर किसने चलाया...

Chutaru High School Land Dispute: गढ़वा जिले के रंका सब-डिविजन के चूतरु हाई स्कूल में स्कूल की ज़मीन पर कब्ज़े और स्कूल जाने के रास्ते...