आजमगढ़ मंडल को संवारने में लगे हैं सत्येंद्र विश्वकर्मा, लगाएंगे नए प्लांट

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ एक ऐसा जिला जिसका नाम आतंकवाद व अंडरवर्ल्ड माफियाओं के नाम से जाना जाता था। उसी जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर देश-विदेश में व्यापार को बढ़ाकर अपने जिले आजमगढ़ मंडल में लगभग 599 करोड़ रुपए के लागत से एथेनॉल, सीएनजी, राइस मिल, ग्रीन हाइड्रोजन, CO2 व सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए काम कर रहे हैं।

Goal 1 22Scope News

अपने साथ पवन पांडे के साथ मिलकर आजमगढ़ में लगाने जा रहे हैं प्लांट

अलेजैन्ड्रास ब्रेवरी एंड डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर, सीईओ व मैनेजिंग डायरेक्टर सत्येंद्र विश्वकर्मा अपने सहयोगी डायरेक्टर व वाइस प्रसिडेंट पवन पांडेय कंपनी के लीगल अधिवक्ता आदित्य सिंह (हंटर), सेल्स हेड अशोक पांडेय, आईटी हेड दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा व कंपनी के अन्य सहयोगियों को साथ लेकर करने जा रहे हैं। जिससे इस मंडल के करीब छह सौ से सात सौ परिवारों को रोजगार मिलेगा और यहां की अर्थव्यवस्था में भी काफी इजाफा होगा और यह यहां की आने वाली पीढ़ी की सोच को बदलकर रख देगी।

यह भी देखें :

इस प्लांट के प्रॉफिट का 45 फीसदी आजमगढ़ मंडल के विकास में लगाएंगे

सत्येंद्र विश्वकर्मा आजमगढ़ मंडल को एक नया रूप देने के लिए इस प्लांट के प्रॉफिट का 45 फीसदी आजमगढ़ मंडल के विकास में लगाएंगे। जिसमें से 20 फीसदी मुख्य रूप से डिजिटल एजुकेशन, स्किल्ड डेवलपमेंट व हेल्थ को प्राथमिकता दी जाएगी। 10 फीसदी कंपनी के कर्मचारियों में वितरित होना है व 15 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करने में लगाया जाएगा। इसी वर्ष में प्लांट लगाने का कार्य लगभग तय हो चुका है। जिसके लिए 55 एकड़ भूमि भी अधीग्रहित कर ली गई है। इसे कंप्लीट होने में एक वर्ष पांच महीने का समय लगने का अनुमान है। जिससे यहां की युवा पीढ़ी को एक नई दिशा मिलेगी और वह व्यापार के किसी भी क्षेत्र में अग्रसर हो कर आगे बढ़ सकते है।

यह भी पढ़े : आज बिहार आ रहे हैं PM, नहीं पहनाई जाएगी माला और ना ही होगा स्वागत समारोह

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 29 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 29 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Abhishek Bharti Arrest: अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर चतरा में उबाल,...

Abhishek Bharti Arrest, चतरा: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने चतरा के कचहरी चौक पर प्रदर्शन...

Bihar Sports Infrastructure: ऊर्जा स्टेडियम में बनेगी 10 हजार दर्शकों की...

Bihar Sports Infrastructure, पटना: बिहार में खेल सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में राज्य सरकार ने कई योजनाओं की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री...