मेरे Husband की हत्या कर दो स्कॉर्पियो दूंगी, जानलेवा हमला में…

पटना: इन दिनों अवैध संबंध और प्रेम संबंध में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बिहार से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर अपने ही Husband की हत्या की साजिश रची। महिला के Husband की हत्या के लिए जब प्रेमी राजी नहीं हुआ तो महिला ने अपने प्रेमी को हथियार खरीदने के लिए 17 हजार रूपये दिए और हत्या करने के बाद एक स्कार्पियो गिफ्ट देने का वादा भी किया था। मामला बिहार के लखीसराय जिला के किउल थाना क्षेत्र के जलप्पा इलाके का है जहां एक महिला बिंदु देवी का अपनी बहन के देवर उदय यादव से प्रेम संबंध था।

यह भी पढ़ें – महिलाओं का सम्मान ही नहीं मांग पर कार्रवाई भी करते हैं CM नीतीश…, शराबबंदी के साथ ही…

दोनों के प्रेम संबंध में महिला का Husband पंकज बाधक बन रहा था और वह लगातार विरोध कर रहा था। पति के विरोध की वजह से महिला ने अपने पति को ही रास्ते से हटाने की साजिश रची और प्रेमी पर अपने Husband की हत्या करने का दबाव बनाया। बीते 22 मार्च को जब पंकज अपने घर से ससुराल जाने के लिए निकला तभी उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी को बता दिया जिसके बाद आरोपी उदय जलप्पा पहुंच गया और उसने पंकज के साथ मारपीट भी की। घटना में पंकज घायल हो गया जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें – Bihar: नमाज मस्जिद, मदरसा या कब्रिस्तान में पढ़िए लेकिन…, भाजपा के बयानों पर सियासत तेज…

आरोपी ने बताया महिला ने Husband की हत्या के लिए उकसाया

मौके पर पुलिस पहुंच कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने छानबीन करते हुए शक के आधार पर आरोपी उदय को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए पुलिस के समक्ष सारी बातें उगल दी। आरोपी ने बताया कि पंकज के साथ मारपीट करने के दौरान उसके साथ दो और लोग थे।

उसने बताया कि वह तीन बच्चों की मां महिला बिंदु से शादी करना चाहता था लेकिन पंकज अक्सर अपनी पत्नी को मुझसे मिलने और बात करने से रोकता था। इस वजह से महिला ने उसे अपने Husband की हत्या करने के लिए कहा लेकिन वह हत्या करने के लिए तैयार नहीं हुआ तो फिर महिला ने उसे स्कॉर्पियो गिफ्ट देने का लालच दिया जिसके बाद वह तैयार हो गया और इस घटना को अंजाम दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   महागठबंधन के CM फेस होंगे तेजस्वी या …, कांग्रेस राजद में…

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...