2 बच्चों की हत्या मामले का हुआ खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

पटना : पटना पुलिस ने गोपालपुर थाना अंतर्गत दो बच्चों की हत्या के मामले का खुलासा किया है। हत्यारे द्वारा अवैध संबंध को बरकरार रखने के लिए दो बच्चों की हत्या की गई। हत्या किए गए बच्चों की मां के साथ हत्यारे का अवैध संबंध था। आगे भी अवैध संबंध को बनाए रखने के दबाव के कारण कारण दो बच्चों की हत्या की गई।

आपको बता दें कि गणेश कुमार पिता रामेश्वर यादव को धनरूआ से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन वर्ष के ऋषभ कुमार की हत्या गणेश कुमार ने काटकर किया था। खेत में काम करने वाले औजार फसूली से ऋषभ कुमार को काटा था। ऋषभ की मां के साथ गणेश का अवैध संबंध था। गणेश ऋषभ की मां पर आगे भी अवैध संबंध जारी रहे दबाव बना रहा था।

ऋषभ की हत्या करने के नाम पर हत्यारा गणेश ऋषभ (3 साल) को उसके भाई कुणाल (12 साल) के द्वारा हत्या करने के लिए बहला फुसलाकर ले गया था। ऋषभ की हत्या करते हुए उसके भाई कुणाल ने देख लिया था। मामले का खुलासा नहीं हो इसलिए गणेश ने कुणाल को भी मार दिया। घटना में दो मोबाइल और जो टेंपो चलाता था उसको पुलिस ने बरामद किया है। टेंपो से ही सुनसान इलाके में गणेश ने ऋषभ की हत्या करने के लिए ले गया था।

यह भी पढ़े : पटना पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर बड़े पैमाने पर की तैयारी शुरू

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

Land Fraud: रांची में जमीन बेचने के नाम पर 35 लाख...

 रांची के बीआईटी मोड़ क्षेत्र में जमीन बिक्री के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच...

Expired Beer Scam: बोकारो में नष्ट करने की जगह दुकान पहुंची...

 बोकारो में नष्ट करने के लिए परमिट ली गई 1500 पेटी एक्सपायर्ड बीयर कथित तौर पर दुकानों तक पहुंच गई। उत्पाद विभाग ने जांच...

Maiya Samman Yojana Update: झारखंड में 6 लाख घटे लाभुक, सत्यापन...

झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की संख्या लगातार घट रही है। सत्यापन के बाद यह आंकड़ा 50 लाख से नीचे जा सकता...