HUSBAND 3 वर्षों से काट रहा हत्या की सजा, महिला को पुलिस ने बरामद किया जिंदा

गोपालगंज: गोपालगंज में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पुलिस ने एक महिला को अपने आशिक के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल महिला का पति उसकी हत्या मामले में 3 वर्षों से जेल में बंद सजा काट रहा था और इधर पत्नी अपने आशिक के साथ गुलछर्रे उड़ा रही है। दरअसल बताया जा रहा है कि बरौली थाना क्षेत्र के नदना गांव निवासी चंद्रभूषण प्रसाद की बहन की शादी वर्ष 2009 में नगर थाना क्षेत्र के अरार गांव निवासी सुनील चौहान के साथ हुई थी।

शादी के कुछ वर्षों बाद तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा लेकिन उसके बाद पति पत्नी के बीच विवाद होने लगा। इसी बीच पत्नी एक दिन मायके चली गयी और अचानक एक दिन वह गायब हो गई। युवती के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने महिला के पति पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगा कर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जहां वह करीब 3 वर्षों से जेल में बंद है।

इस बीच पुलिस को पता चला कि महिला अक्सर अपने मायके में बात करती है और वह जिन्दा है। पुलिस ने टेक्नीकल जांच कर महिला के भाई को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो उसने पुलिस के सामने सब सच उगल दिया। उसके बाद पुलिस ने महिला को उत्तर प्रदेश के बलिया से बरामद किया। मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि नगर थाना में एक महिला की दहेज़ हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें दो लोगों को जेल भेजा गया था। पुलिस ने महिला को जिन्दा बरामद किया है और उसे न्यायालय में पेश कर कार्रवाई की जा रही है।

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

प्रमंडलीय आयुक्त ने SAMASTIPUR में डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

HUSBAND HUSBAND HUSBAND

HUSBAND

Jharkhand High Court: दस्तावेज सत्यापन के बाद भी नहीं मिला नियुक्ति...

Jharkhand High Court: झारखंड में 'माध्यमिक आचार्य' (सेकेंडरी टीचर) की भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर कानूनी विवाद का विषय बन गई है। एक उम्मीदवार...

PM Awas Yojana: 1.20 लाख नहीं, 2 लाख रुपये मिले? झारखंड...

PM Awas Yojana: झारखंड सरकार ने केंद्र से 'प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)' के तहत दी जाने वाली आर्थिक मदद बढ़ाने का अनुरोध किया है।...

श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने नमामि गंगे घाट का...

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता...