Bhagalpur: खेतों में किसान उपजाते हैं फसल लेकिन काट ले जाते हैं अपराधी

Bhagalpur भागलपुर: किसान को भारत देश में अन्नदाता भी कहा जाता है। किसान खेतों में फसल इस उम्मीद से लगाते हैं कि जब फसल होगा तो वे उस फसल से न सिर्फ अपने परिवार का पेट भरेंगे बल्कि फसल को बेच कर परिवार का भरण पोषण और बच्चों की शिक्षा पर भी खर्च करेंगे। लेकिन क्या हो जब फसल बोये तो किसान लेकिन काट नहीं पाए। ऐसा ही कुछ होता है भागलपुर के दियारा इलाके में जहां किसान अपने खेतों में फसल तो बोते हैं। Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur

फसल बोने के बाद वे पूरी तन्मयता से फसल की सेवा भी करते हैं लेकिन जब फसल काटने का समय होता है तो फिर हथियार लेकर अपराधी पहुंच जाते हैं और किसानों के फसल पर कब्जा कर लेते हैं।  दियारा इलाके में किसानों की इस समस्या का निराकरण प्रशासन के पास भी नहीं है या यूँ कहें कि प्रशासन भी इन अपराधियों के सामने हथियार डाल देते हैं और अपराधी अपनी मनमानी करते रहते हैं। फसल अपराधियों के द्वारा काट लिए जाने के कारण किसान मायूस होते हैं और दिन प्रतिदिन कर्ज के बोझ तले दबते चले जाते हैं।

यह भी पढ़ें – Bihar में बढ़ रही विदेश जाने वालों की संख्या, पासपोर्ट कार्यालय के लिए राज्य की सरकार…

यह मामला है भागलपुर के पीरपैंती के गंगा कछार वाले दियारा इलाके का जहां खेतों में अभी मक्का, सरसों और गेंहू का फसल लहरा रहा है और काटने के लिए तैयार भी है लेकिन अब किसान अपनी ही फसल काटने में सक्षम नहीं दिख रहे हैं। फसल पक कर तैयार होते ही पूरे दियारा इलाके में अपराधियों की उपस्थिति दर्ज होने लगी है। किसान बताते हैं कि अपराधी हथियार के साथ पूरे दियारा इलाके में घूम रहे हैं। किसान जैसे ही फसल काटते हैं अपराधी हथियार के बल पर लूट लेते हैं। Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur

पुलिस की पेट्रोलिंग का असर है नगण्य

हालांकि अपराधियों के मंसूबे पर पानी फेरने के लिए पुलिस घोड़ों से इलाके में पेट्रोलिंग भी करती है लेकिन किसानों की समस्या का निराकरण नहीं होता है। किसान बताते हैं कि कुछ महीने पहले सरसों का फसल लगाया था लेकिन उसे अपराधी काट ले गये, मक्के की फसल पर मवेशी को चरा दिया। गेहूं भी पक चुका है और काटने के लिए तैयार है लेकिन काटने नहीं जा सकते हैं क्योंकि अपराधी हथियार के साथ तैयार हैं। अगर उनसे उलझे तो जान भी जा सकती है। एक किसान ने बताया कि कर्ज लेकर खेती करते थे लेकिन अपराधी फसल लूट लेते थे तो अब दियारा में खेती करना ही छोड़ दिए।

यह भी पढ़ें – PUSU Election: कल होगा मतदान और मतगणना, 19 हजार मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला…

किसानों की फसल किसान ही काटेंगे

वहीं दूसरी तरफ अगर पुलिस पदाधिकारी की मानें तो दियारा इलाके में दो दल लगातार गश्ती कर रही है और किसानों की सुरक्षा में मुस्तैद है। एसडीपीओ 2 अर्जुन कुमार गुप्ता ने बताया कि दियारा इलाका तीन थाना क्षेत्र में पड़ता है जहां किसान फसल उपजाते हैं। अब फसल की कटाई का समय आ गया है इसे देखते हुए 2 गश्ती दल को तैनात किया गया है। दियारा इलाके में गश्ती के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मुख्यालय से बुलाई गई है। दियारा इलाके में अश्वारोही दल की मांग है। एसडीपीओ ने किसानों को आश्वस्त किया है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी फसल कटवाई जाएगी और कोई भी अपराधी या दबंग किसानों को परेशान नहीं कर पाएंगे।

बता दें कि पीरपैंती दियारा इलाके में 80 के दशक में अपराधी कुल्हाड़ी कलाई किसानों की फसल लूट लिया करता था जो कि एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया। कुख्यात की मौत के बाद किसान कुछ निर्भीक हुए थे और दियारा इलाके में खेती शुरू कर दी थी लेकिन एक बार फिर दियारा इलाके में अपराधियों की धमक शुरू हो गई है और किसान एक बार फिर उस इलाके में जाने से डरने लगे हैं। Bhagalpur Bhagalpur

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Patna: लोगों के सपनों से खेल रही थी कबीर ड्रीम सिटी नाम की कंपनी, रेरा ने…

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...