Commercial Advertisment

Nawada: बारिश के पानी में डूबे फसल तो चिंता में डूब गये किसान

Nawada: बारिश के पानी में डूबे फसल तो चिंता में डूब गये किसान

Google पर 22Scope चुनें

नवादा: गुरुवार को पूरे बिहार में जोरदार हवा के साथ बारिश हुई जिसके बाद राज्य के किसानों के चेहरे पर मायूसी देखी जा रही है। खेतों में तैयार फसल भी बारिश की वजह से बर्बाद हो गई है जिसकी वजह से अब किसानों की चिंता बढ़ गई है। नवादा में भी तेज बारिश और हवा ने किसानों के खेतों में लगे गेहूं, राय, सरसों, मक्का समेत दलहन और तिलहन की फसल को जबर्दस्त नुकसान हुआ है। किसान एक तरफ फसल काट कर घर ले जाने की तैयारी में लगे ही थे कि तेज हवा और बारिश ने सबकुछ तबाह कर दिया। कई जगहों पर कटे हुए फसल भी बारिश की पानी में डूब गए। Nawada

किसानों नेबताया कि खेतों में बारिश का पानी भर गया जिससे कटे हुए फसल डूब कर बर्बाद हो गए। किसानों ने कहा कि कटे हुए गेंहू के फसल पानी में भींगने से दाना खराब हो जाता है। किसानों का कहना है कि मार्च अंत तक गेहूं की फसल पकने लगती है। ऐसे में बेमौसम बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं कुछ किसानों के खेतों में काटी गई गेहूं की फसल जो बंडल बनाकर खेत में ही रखा गया था, वह पानी के कारण बर्बाद हो गया है। Nawada Nawada

यह ही पढ़ें – तेज हवा और बारिश के कारण Nalanda में एक मासूम समेत 7 लोगों की गई जान

किसान मनीष सिंह, रंजीत सिंह, सुरेश यादव, महेंद्र यादव समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि बारिश होने से उपज पर सीधा असर पड़ेगा एवं गेहूं का दाना छोटा होगा। इसी तरह जिन लोगों ने चना या अन्य फसल के साथ पीली सरसों की बोआई की थी। वह पककर तैयार हो गई है। अगले दो-चार दिनों में इसकी कटाई का काम शुरू हो जाता, लेकिन बारिश ने ऐसे किसानों की भी परेशानी बढ़ा दी है। इसके अलावा मसूर, सरसों, खेसारी आदि की फसल पर सबसे अधिक असर पड़ेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar Politics: खटारा का जवाब खटारा से, मंत्री मंगल पांडेय ने तेजस्वी को कहा…

Nawada से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Chirag Paswan Birthday: जन्मदिन पर भावुक हुए चिराग पासवान, पिता रामविलास...

Chirag Paswan Birthday, पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपना जन्मदिन पटना में पार्टी नेताओं और...

Giridih Environment Awareness Campaign: गिरिडीह में बीएड प्रशिक्षुओं की अनूठी पहल,...

Giridih Environment Awareness Campaign: पर्यावरण संरक्षण और सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल को लेकर गिरिडीह के के.एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड प्रशिक्षुओं...

Sardar Patel Jayanti Patna: पटना में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती...

Sardar Patel Jayanti Patna: भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को पटना में राजकीय समारोह आयोजित किया...