Breaking : राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, जताया आभार…

Breaking

Ranchi : राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से आज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राजभवन में भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल महोदय का नीलाम्बर-पीताम्बर, पलामू के भवन निर्माण की गुणवत्ता एवं अनियमितता संबंधी जांच कराने हेतु आभार प्रकट किया।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : पी के इंटरनेशनल रिसॉर्ट के संचालक को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस मामले में… 

उक्त अवसर पर उन्होंने जांच में दोषी पाए गए प्रभारी कुलसचिव, Dean Student Welfare, सी०सी०डी०सी० एवं Proctor आदि दोषी अधिकारियों पर शीघ्र कार्रवाई करने हेतु पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के भवन निर्माण की गुणवत्ता एवं अनियमितताओं संबंधी अन्य विषयों की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने हेतु आग्रह किया।

Breaking : वित्त मंत्री ने राज्यपाल का जताया आभार
Breaking : वित्त मंत्री ने राज्यपाल का जताया आभार

ये भी पढ़ें- Dhanbad में दिखा टार्जन दी वंडर बस! बिना ड्राइवर के ही दौड़ी बस, बाइक को रौंदते हुए… 

Breaking : 13 फरवरी को वित्त मंत्री ने राज्यपाल से की थी शिकायत

उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी, 2025 को राज्यपाल के समक्ष वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के द्वारा 13 फरवरी, 2025 को नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय, पलामू के भवन निर्माण की गुणवत्ता के संदर्भ में शिकायत की गई थी। राज्यपाल महोदय ने इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए 3 सदस्यीय जाँच समिति का गठन किया, जो स्थल निरीक्षण कर विभिन्न विसंगतियों की जाँच कर राज्यपाल महोदय के समक्ष अपना प्रतिवेदन समर्पित किया।

ये भी पढ़ें- Garhwa : महुआ चुनने गई महिला को हाथियों के झुंड ने पटककर मार डाला, दहशत में ग्रामीण… 

प्रतिवेदन के अनुसार, निर्माण कार्य स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप नहीं पाया गया तथा संवेदक द्वारा निम्न गुणवत्ता का कार्य किया गया है। उक्त अवसर पर माननीय वित्त मंत्री ने राज्यपाल महोदय को राज्य के 2024-25 के राजस्व संग्रहण एवं राज्य के विकास योजनाओं के संबंध में भी जानकारी प्रदान की।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...