Advertisement
Advertisement

Dhanbad में दिखा टार्जन दी वंडर बस! बिना ड्राइवर के ही दौड़ी बस, बाइक को रौंदते हुए…

Dhanbad : धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत महुदा-राजगंज एनएच-32 पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक बस बिना ड्राइवर के दौड़ने लगी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। अचानक चल पड़ी बस ने बाइक और स्ट्रीट लाइट को चपेट में लेते हुए एक घर की बाउंड्री तोड़कर अंदर जा घुसी। गनीमत रही कि घर के लोग बाल-बाल बच गए।

ये भी पढ़ें- Breaking : सीएम हेमंत सोरेन को सरहुल शोभायात्रा में शामिल होने का मिला न्योता… 

Dhanbad : धनबाद थाना क्षेत्र का है मामला
Dhanbad : धनबाद थाना क्षेत्र का है मामला

घटना तब हुई जब गाजीपुर से झरिया-पाथरडीह के बीच चलने वाली “अभय बस” कतरास राहुल चौक से भटमूरना मोड़ की ओर जा रही थी। रास्ते में ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे खड़ा किया और चाय पीने दुकान पहुंचे। इसी दौरान अचानक बस खुद ही चल पड़ी। बस लगभग 200 मीटर तक बेकाबू होकर दौड़ती रही।

ये भी पढ़ें- Breaking : कांके में दिनदहाड़े बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

Dhanbad : बस की चपेट में आया बाइक
Dhanbad : बस की चपेट में आया बाइक

ये भी पढ़ें- Breaking : भुरकुंडा में युवक की गला रेतकर हत्या से मची सनसनी…

Dhanbad : मकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी बस

इस दौरान रास्ते में आई कुछ बाइक, एक स्ट्रीट लाइट चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। तेज रफ्तार बस ने एक मकान की दीवार में जोरदार आवाज के साथ टक्कर मारी और रुक गई। हालांकि इससे घर और उसके अंदर रहे लोगों को कुछ नुकसान नहीं हुआ, घर के लोग बाल-बाल बचे। बस को बिना ड्राइवर के दौड़ता देख लोग घबरा गए।

yuhi 22Scope News

ये भी पढ़ें- Chatra Breaking : एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार घूस लेते रोजगार सेवक रंगेहाथ धराया… 

कई लोगों को यह तक लगा कि बिना चालक के बस कैसे चल रही है। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, इस बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई, अगर बस की चपेट में लोग आ जाते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। वही घटना की सूचना मिलते ही कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

अनिल पांडे की रिपोर्ट–

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...