बेखौफ लुटेरों का आतंक, हाजीपुर में स्कूटी सवार युवक से 5 लाख की लूट

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के यादव चौक के पास दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने स्कूटी सवार युवक से पांच लाख लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, पटोरी निवासी रामू कुमार और सुबोध कुमार का पुत्र संस्कार कुमार एचडीएफसी बैंक से पांच लाख निकालकर रामबालक चौक स्थित इंडिया वन एटीएम में जमा करने जा रहे थे। जैसे ही वे यादव चौक के निकट पहुंचे, बाइक सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर स्कूटी को रोका और हथियार के बल पर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर अपराधी रामाशीष चौक की ओर भाग निकले।

पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज को खंगाला

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें लुटेरों की पूरी करतूत कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, जेपी कॉलोनी पोखरा मोहल्ला निवासी सुबोध कुमार इंडिया वन एटीएम में रुपए डालने का फ्रेंचाइजी संचालन करते हैं। उनके पुत्र संस्कार कुमार बैंक से रकम निकालकर एटीएम में डालने जा रहे थे, तभी यह घटना घटी।

यह भी देखें :

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है – थानाध्यक्ष सुनील कुमार

नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : मुजफ्फरपुर में बैंक लूटने पहुंचे थे 3 बदमाश, किया तोड़फोड़, लूट में हुए असफल

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...