दिनदहाड़े स्कूटी सवार बुजुर्ग दम्पति से सोने के चैन की छिनतई, अपराधी हुए फरार

धनबादः जिले के पुटकी थाना क्षेत्र के पुटकी सेंट्री ऑफिस के सामने दिनदहाड़े स्कूटी सवार बुजुर्ग दम्पति से चलती  स्कूटी में चैन छिनतई की घटना घटी। छिनतई की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गये।

बुजुर्ग दंपति का नाम छोटन पंडित बताया जा रहा है जो कि भागाबांध के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बुजुर्ग दम्पति स्कूटी से केंदुआ बाज़ार से अपने घर भागाबांध को ओर जा रहे थे। उसी समय बाइक सवार दो अपराधियों ने पीछे बैठी निर्मला देवी के सोने की चेन छपाटा मारकर भाग निकला।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस कर रही है तलाश

घटना को अंजाम देकर देने के बाद अपराधी पुटकी से करकेंद की ओर भाग निकले। चैन छिनतई की घटना चेम्बर ऑफ कॉमर्स के द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। बाइक सवार अपराधी घटना को अंजाम देने वाले अपराधी हेलमेट पहने हुए थे जबकि दूसरा पीछे बैठा अपराधी का चेहरा खुला था।

छिनतई की घटना के दौरान बुजुर्ग दंपत्ती स्कूटी से गिरने से बाल-बाल बचे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुटकी पुलिस मौके पर पहुंच गई है और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों का कुछ सुराग मिल सके।

 

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...