रांचीः मेन रोड में 3.50 लाख रुपए की लूट, जांच में जुटी पुलिस

रांचीः लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से लूट का मामला सामने आ  रहा है. दो बाइक सवार अपराधियों ने एक बैंक से पैसा निकाल कर दूसरे बैंक में जमा करने जा रहे व्यक्ति से 3.50 लाख रुपये लूट लिए. पीड़ित का नाम मोहम्मद महमूद बताया जा रहा है. लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद जब अपराधी मौके से फरार हो रहे थे. तभी कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई. जिसके बाद दोनों अपराधी बाइक को मौके पर ही छोड़कर  फरार हो गए. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया की दोंनो आरोपी पैदल ही फरार हुए.

जांच में जुटी पुलिस

लूट की इस वारदात को लोअर बाजार थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा और कश्मीर वस्त्रालय के बीच भीड़ भाड़ वाले इलाके में अंजाम दिया गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मौके से पुलिस ने अपराधियों की बाइक को भी जब्त किया है. वहीं सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों के भागने की तस्वीर कैद हुई है. जिसके जरिए पुलिस उनकी शिनाख्त कर अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. जानकारी के अनुसार दोनों अपराधी पैसे निकालने वाले व्यक्ति का बैंक से ही रेकी कर रहे थे. जैसे ही उन्हें मौका मिला उन्होंने पैसे लूट लिए.

मोहम्मद महबूब ने बताया है कि वह बुधवार को एचडीएफसी बैंक के सर्जना चौक ब्रांच 3.50 लाख रुपए निकालकर बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करने जा रहे थे. इसी दौरान दो अपराधियों ने उनसे पैसों भरा बैग लूट लिया. इस दौरान वो भी बाइक से गिर गए और उन्हें चोट भी आई.

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...