Commercial Advertisment

हत्याकांड में संलिप्त अभियुक्त को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

नवादा : नवादा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां जहां पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने छह अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त के पास से इस्तेमाल किए गए। दो देसी कट्टा, छह मोबाइल और दो मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।

रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधरबारी में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था

रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधरबारी में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। पुलिस द्वारा पारित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई एवं एफएसएल टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किया गया। कांड को गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ रजौली के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया एवं कांड का उद्वेदन कर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू की गई।

6 अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर कांड में संयुक्त कल छह अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर थाना परिसर लाया गया एवं उनसे सघन पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में यह बात सामने आई थी कि अधिक लोन हो जाने के कारण मृतक के बेटे ने ही हत्या का षड्यंत्र रचा था। अपने स्वीकारित बयान में उसने बताया कि पिता के मृत्यु के बाद लोन की राशि नहीं देनी पड़ती। इस कारण से ही उसने इस घटना को अंजाम दिया। इस काम के लिए उसने अभियुक्त गोविंद पंडित से संपर्क किया एवं दोनों ने मिलकर इस घटना की साजिश रची।

यह भी देखें :

मृतक ट्रक लेकर कोडरमा से पटना जा रहे थे

उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात मृतक ट्रक लेकर कोडरमा से पटना जा रहे थे। इसी क्रम में अभियुक्त गोविंद पंडित ने अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार चार ठेकेदार कलर ने ट्रक का पीछा किया। ठेकेदार कलर नेपाली ट्रक रुकवाया। फिर उन्हें बातों में उलझा कर अंदर बड़े स्थित पावर हाउस के पास ले गए जहां उन्हें गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो देसी, कट्टा, दो मोटरसाइकिल एवं साथ मोबाइल को भी जब्त किया गया।

फिलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार आयुक्त से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

गिरफ्तार आयुक्त की पहचान कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के भिगोया टील गांव निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र पंडित के पुत्र गोविंद पंडित के रूप में किया गया है। जबकि हजारीबाग जिले के चालकुसा थाना क्षेत्र के कौशल पंडित का पुत्र लक्ष्मण पंडित नेमदारगंज क्षेत्र के बनाने गांव निवासी सरगुन प्रसाद यादव का पुत्र सुबीन कुमार, प्रमोद शर्मा का पुत्र निरंजन कुमार मणि मिस्त्री का पुत्र सोनू कुमार एवं सीताराम यादव का पुत्र सुनील यादव के रूप में किया गया है। फिलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार आयुक्त से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़े : बेखौफ लुटेरों का आतंक, हाजीपुर में स्कूटी सवार युवक से पांच लाख की लूट…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...