हत्या में संलिप्त 3 अभियुक्त 48 घंटे के अंदर हथियार के साथ गिरफ्तार

नवादा : नवादा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोंटे कार्लो शोरूम के पास एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंच आसपास के लोगों से पूछताछ की गई एवं एफएसएल टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किया गया। वरीय पदाधिकारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ किया गया। मृतक के परिजन के आवेदन के आधार पर नगर थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

Goal 22Scope News

हत्या में संलिप्त एक नामजद 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार

आपको बता दें कि तकनीकी अनुसंधान एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर कांड में संलिप्त एक नामजद अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया। शेष फरार अभियुक्त के विरुद्ध छापेमारी लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में आसूचना संकलन कर कांड में संलिप्त दो अभियुक्त को एक देसी कट्टा, एक चाकू एवं एक खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना परिसर लाया गया एवं उससे सघन पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में यह बात सामने आई कि पिछले वर्ष तीन अगस्त 2024 को मृतक काजू एवं उसके अन्य साथियों द्वारा अभियुक्त रोहित कुमार के भाई को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी।

यह भी देखें :

नगर थाना में मामला दर्ज, कोर्ट ने काजू को बाल सुधार गृह भेजा

इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 887/24 में मामला दर्ज किया गया एवं न्यायालय द्वारा काजू कुमार को बाल सुधार गृह भी भेजा गया था। अभियुक्त सोनू कुमार एवं उसके अन्य साथियों द्वारा इसी द्वेष भावना में आकर यह कांड कारित किया गया। पूछताछ उपरांत इन्हें न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त रोहित कुमार पिता नवल यादव और सोनू कुमार पिता राजेंद्र प्रसाद को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े : उत्पाद विभाग की कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

JPSC CGL Scam CID Investigation: JPSC परीक्षा धांधली में मास्टरमाइंड का...

JPSC CGL Scam CID Investigation: झारखंड में आयोजित 14वीं जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा से जुड़े कथित धांधली मामले में सीआईडी ने अदालत के सामने...

Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को Hartalika Teej और Ganesh Chaturthi,...

 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ मनायी जायेगी। जानें तीज व्रत, गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त।Hartalika Teej 2026...

Kurmi Community: कुड़मी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 20 सितंबर को...

 कुड़मी समाज 20 सितंबर को पुरुलिया में करम महोत्सव के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेगा। आयोजकों ने पांच लाख लोगों के जुटने और ST Status...