हत्याकांड में संलिप्त 2 अभियुक्त को पुलिस ने 5 दिन के अंदर किया गिरफ्तार

नवादा : नवादा पुलिस को 10 नवंबर की सुबह 8:30 बजे नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीदी बिगहा में सड़क किनारे एक शव एवं एक बाइक जली अवस्था में पड़ी हुई मिली थी। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंच आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। एफएसएल टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलित किया गया था। पुलिस के अथक प्रयास से मृतक की पहचान प्रवीण पासवान पिता चंद्रशेखर पासवान ढोढा थाना धमौल की गई। परिजनों द्वारा बताया गया कि वह रोह थानाक्षेत्र अंतर्गत एक कंप्यूटर कोचिंग क्लास चलाता था। नौ नवंबर को शाम सात बजे के करीब वह अपने घर से नवादा स्थित अपने किराए के मकान के लिए अपने बाइक से निकला था। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया था।

पुलिस अधीक्षक नवादा द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था। गठित एसआईटी द्वारा घटनास्थल एवं शहर के विभिन्न जगहों का सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। ह्यूमन इंटेलिजेंस एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस जघन्य कांड में संलिप्त दो अभियुक्त को गिरफ्तार एवं एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया। गिरफ्तार कर उन्हें थाना परिसर लाया गया एवं उनसे सघन पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व मृतक प्रवीण कुमार अपना कोचिंग क्लास रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत चलाते थे। उसी दौरान अभियुक्त भवानी कुमारी का प्रेम प्रसंग मृतक प्रवीण कुमार से था।

इसी बीच अभियुक्त भवानी देवी अपने भाई के साथ नवादा के न्यू एरिया स्थित एक किराया के मकान में रहने लगी और उसका प्रेम प्रसंग कांड के दूसरे अभियुक्त सुधांशु कुमार के साथ चलने लगा। अभियुक्त सुधांशु कुमार को जब लड़की के पहले प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तो द्वेष में आकर वह मृतक प्रवीण कुमार से भवानी कुमारी के नंबर से चौट करने लगा और पहले के फोटो वीडियो मंगवाने लगा। घटना के दिन अभियुक्त सुधांशु कुमार ने मृतक को भवानी कुमारी के मदद से मैसेज कॉल किया एवं न्यू एरिया स्थित मकान पर बुलाया। बुलाने से पहले ही उसने घटना कारित करने के लिए पेट्रोल, टेप, बोरा, रस्सी इत्यादि का इंतजाम कर लिया था। मृतक के कमरे में आते ही अभियुक्त सुधांशु कुमार, अभियुक्त भवानी कुमारी और उसका नाबालिग भाई तीनों ने मिलकर मृतक को रस्सी से बांध दिया और टेप से मुंह बंद कर दिया।

यह भी देखें :

इसके बाद उन्होंने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को बोरा में भरकर मृतक के ही बाइक पर अभियुक्त सुधांशु कुमार एवं लड़की का छोटा भाई लेकर खरीदी बीघा गए एवं साक्ष्य मिटाने हेतु पेट्रोल छिड़क कर जला डाला। इसके पश्चात 10 नवंबर को उनके द्वारा साक्ष्य मिटाने हेतु नवादा स्थित एसकेएम कॉलेज के पास मृतक का पैन कार्ड, पर्स, सोनपापड़ी एवं कुछ अन्य कागजात जला दिया गया। पुलिस ने इनके निशानदेही पर उक्त जगह से मृतक का अर्ध जला हुआ मोबाइल फोन, पैन कार्ड एवं पर्स को बरामद कर लिया है। पूछताछ उपरांत इन्हें न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े : सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ भौकाल मचाना पड़ा महंगा, नवादा पुलिस दो को धर दबोचा

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...