Advertisment

New Year 2022 : जश्न से पहले पुलिस की छापेमारी, शराब की बरामदगी के लिए घने जंगलों में की तलाशी

बेगूसराय : नव वर्ष के आगमन में अब कुछ ही घंटे बचे हैं. 2021 को पीछे छोड़कर इस बार नव वर्ष को स्वागत करने के लिए जिलेवासी आतुर है. स्वागत में किसी तरह का हुड़दंग न हो, इसे देखने के लिए पुलिस का सख्त पहरा भी रहेगा. वहीं नव वर्ष में शराब की खेप तस्करों के द्वारा न हो इसको लेकर जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है.

बिहार सरकार की सख्ती के बाद शराब को लेकर बेगूसराय में जिला पुलिस लगातार विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है. शराब को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड का भी सहारा लिया जा रहा है. इसी कड़ी में गुरुवार की शाम बखरी थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की. हालांकि पुलिस को कहीं से भी शराब की बरामदगी नहीं हुई. तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिस घने जंगलों के बीच छापेमारी की और चिन्हित जगहों पर घरों की भी तलाशी ली.

गौरतलब है कि हाल के दिनों में बिहार सरकार के द्वारा सख्ती से शराबबंदी कानून का पालन करवाने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं पुलिस को संदेह है कि नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर माफियाओं के द्वारा शराब बेचने का काम तो नहीं हो रहा है. इसी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट: सुमित

शराब पार्टी में छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला, 2 जवान घायल

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...