Advertisment

पटना में मिला ओमीक्रोन का पहला पेशेंट, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करेंगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा

Patna– राजधानी पटना का किदवईपुरी, आईएएस कॉलोनी में आमीक्रोन का पहला पेशेंट मिलते ही प्रशासनिक महकमा रेस हो गया है. स्वास्थ्य  विभाग लगातार मरीजों के परिजनों का टेस्ट करवाने में लगा है.

इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि आमीक्रोन का पेशेंट मिलने से परेशानी तो जरुर बढ़ी है, फिलहाल बिहार में आमीक्रोन का टेस्ट नहीं हो रहा है, लेकिन सैंपल को बाहर भेज इसकी जांच करवाई जा रही है. स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारियों में जुटा है.

मुख्ममंत्री नीतीश कुमार आज शाम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण में आई तेजी पर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा भी लेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले पर चिंता जाहीर करते हुए कहा है कि इसके पहले 50 के आसपास मरीज ही मिलते थे लेकिन अब यह आंकड़ा पार करने लगा है. स्थिति पर नजर रखी जा रही है. वैसे राज्य में लगातार टेस्टिंग और टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है, लेकिन अब कुछ और भी फैसले लेने होंगे. आज शाम को स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ इस मामले पर बैठक की जाएगी.

यहां बता दें कि राजधानी पटना का किदवईपुरी, आईएएस कॉलोनी का रहने वाले 26 वर्षीय युवक आमीक्रोन से संक्रमित मिला है.  युवक को आइसोलेट कर दिया गया है. युवक हाल ही में दिल्ली से लौटा था.

रिपोर्ट – शक्ति 

नववर्ष के जश्न पर भारी पड़ता आमीक्रोन का खतरा, बरते सावधानियां

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: जमशेदपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान,...

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत शहर में एक बड़ा जन-जागरूकता कार्यक्रम और रैली आयोजित की गई। इस अभियान...

Koderma Meghatari Road Accident: मेघातरी घाटी में भीषण हादसा, ट्रक का...

Koderma Meghatari Road Accident: सोमवार देर रात जिले के मेघातरी घाटी इलाके में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थर...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...