Dhanbad Accident : अज्ञात वाहन ने साईकिल सवार को कुचला, व्यक्ति की दर्दनाक मौत…

Dhanbad Accident : जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के पलानी मोड़ के समीप शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक साइकिल सवार की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना रात के अंधेरे में उस समय हुई जब एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी और फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत…

हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सड़क पर एक मारुति कार का व्हील कैप पाया, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि किसी चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी होगी। हालांकि, वाहन का नंबर या अन्य कोई पहचान चिन्ह नहीं मिलने के कारण पुलिस को अभी तक आरोपी वाहन चालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Dhanbad Accident : जानकारी देता स्थानीय ग्रामीण
Dhanbad Accident : जानकारी देता स्थानीय ग्रामीण

Dhanbad Accident : अज्ञात वाहन धक्का मारकर फरार

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे की वजह से वाहन चालकों को सड़क पर चल रहे लोगों की सही जानकारी नहीं मिल पाती, जिससे आए दिन इस तरह की घटनाएं होती हैं। हाल ही में इसी मार्ग पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

ये भी पढ़ें- Khunti : मौत का रिमिक्स फॉल! नहाने के दौरान डूबने से दो सगे भाईयों की मौत… 

धनबाद-बलियापुर मुख्य मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए आवश्यक कदम उठाना अनिवार्य हो गया है। यदि प्रशासन समय रहते इस पर ध्यान नहीं देता है, तो भविष्य में और भी गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

मनोज शर्मा की रिपोर्ट–

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...

Dobhi Drowning Incident: गया के डोभी में आहर में डूबने से...

Dobhi Drowning Incident, गया: बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के मिस्त्रीटांड़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गौतम कुमार और...