Advertisment

Khunti : मौत का रिमिक्स फॉल! नहाने के दौरान डूबने से दो सगे भाईयों की मौत…

Khunti : खूंटी जिले के मारंगहादा स्थित प्रसिद्ध रीमिक्स फॉल में एक दर्दनाक घटना घटित हुई, जब नहाने के दौरान दो सगे भाईयों की पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad में दिखा टार्जन दी वंडर बस! बिना ड्राइवर के ही दौड़ी बस, बाइक को रौंदते हुए… 

Khunti : रांची से आठ दोस्त निकले थे रिमिक्स फॉल

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची के कोकर से आठ दोस्तों का एक ग्रुप शुक्रवार की सुबह घूमने के लिए रीमिक्स फॉल आया था। यह ग्रुप फॉल के खूबसूरत नजारों का आनंद ले रहा था। इसी दौरान सभी दोस्तों ने फॉल में नहाने का निर्णय लिया और फॉल में उतरे।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : पी के इंटरनेशनल रिसॉर्ट के संचालक को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस मामले में… 

नहाने के दौरान दो छात्र अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों को डूबता देख अन्य दोस्तों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग और वहां मौजूद पर्यटन मित्र तत्काल सहायता के लिए दौड़े। स्थानीय पर्यटन मित्र ने बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : सब्जी लेकर आ रही महिला से सोने के चेन की छिनतई, बाइक सवार अपराधियों ने… 

एक छात्र को बचा लिया गया, दूसरा लापता

गोताखोरों की मदद से एक छात्र को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया गया। उसे तुरंत इलाज के लिए रांची भेजा गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरे छात्र को करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जिला प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों मदद से ढूंढ निकाला। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...

Baghmara Land Subsidence: बाघमारा में फिर भू-धंसान, दो घर जमींदोज, आधा...

Baghmara Land Subsidence: जिले के बाघमारा इलाके में ज़मीन धंसने की एक और घटना हुई है। मंगलवार को कतरास पुलिस स्टेशन के इलाके में...

Koderma Committee Fraud Case: कोडरमा में चिट फंड ठगी मामला, कोर्ट...

Koderma Committee Fraud Case:  झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया में एक 'कमेटी' (चिट फंड) स्कीम से जुड़े लाखों रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले...