Dhanbad Breaking : दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत…

Dhanbad Breaking : धनबाद के बर्वाड्डा थाना क्षेत्र के 8 लेन पर हुई एक दुखद घटना में ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सरायढेला थाना क्षेत्र के बगूला बस्ती का निवासी था। इस दुर्घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर दी, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो गई।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : रामनवमी से पूर्व राम उत्सव कार्यक्रम का आयोजन, भजन गायिका शहनाज अख्तर की धुन पर झूमेंगे भक्त… 

Dhanbad Breaking : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़
Dhanbad Breaking : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़

ये भी पढ़ें- Khunti : मौत का रिमिक्स फॉल! नहाने के दौरान डूबने से दो सगे भाईयों की मौत… 

ट्रैक्टर चालक मौके से फरार

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अपनी बाइक से जा रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा और भी भड़क गया। घायल बाइक सवार को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चबूद 22Scope News

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत… 

Dhanbad Breaking : भड़के ग्रामीणों ने कर दिया सड़क जाम

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक अक्सर लापरवाही से गाड़ी चलाता है, जिससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। वे ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और सड़क पर सुरक्षा उपायों के लिए मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Bokaro : इलेक्ट्रिॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग, 75 लाख का सामान खाक… 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने तब तक सड़क जाम बनाए रखा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं। पुलिस अब ट्रैक्टर चालक की तलाश में लगी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...