Bokaro : धड़ल्ले से चल रही अवैध बालू की तस्करी, बीएसएल की लापरवाही…

Bokaro : बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के भतुआ में धड़ल्ले से अवैध बालू की तस्करी जारी है। भतूआ में दामोदर नदी के किनारे अवैध बालू तस्करों ने बड़ी संख्या में जेसीबी मशीन लगाकर बड़े भू भाग पर बालू निकालने का काम किया जा रहा है। इसमें ज्यादातर फॉरेस्ट विभाग की जमीन है जिसे बोकारो स्टील प्लांट को हैंड ओवर किया गया है। देर रात 2 बजे से अहले सुबह तक बालू तस्करी का काम धड़ल्ले से जारी है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : बलियापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा, साइकिल सवार की मौके पर ही मौत… 

तकूब 22Scope News

बताते चले कि पिछले दिनों खनन विभाग के तरफ से छापेमारी भी हुई थी और करीब 150 टन बालू को जब्त किया गया था, लेकिन फिर कुछ दिन बीत जाने के बाद फिर से एक बार बालू तस्करों के द्वारा अवैध बालू तस्करी का काम किया जा रहा है। जबकि हरला और सेक्टर 6 थाना मूकदर्शक बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- Garhwa Crime : TSPC के नाम पर लेवी मांगने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा सहित कई सामान बरामद… 

Bokaro : बालू तस्करों द्वारा की जा रही पेड़ों की कटाई

वही जिला फॉरेस्ट अधिकारी रजनीश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अब मामले को ऊपर तक लिखने की बात कही है। उन्होंने कहा की ये फॉरेस्ट की जमीन तो है लेकिन बोकारो स्टील प्लांट को दिया गया है जहां इसमें बोकारो स्टील प्लांट के मैनेजमेंट को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बालू की तस्करों द्वारा कई सारे पेड़ को क्षति पहुंचाने का काम किया गया है और अभी भी किया जा रहा है।

Bokaro : जानकारी देते वन विभाग के अधिकारी
Bokaro : जानकारी देते वन विभाग के अधिकारी

ये भी पढ़ें- Giridih : सड़क क्रॉस कर रही महिला को पिकअप वैन ने रौंदा, गंभीर… 

वही इस मामले पर बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे। ऐसे में आनेवाले समय में मामला अगर एनजीटी कोर्ट में जाए तो इससे भी इंकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि जिस तरह से बड़े पैमाने पर बालू तस्करों ने भतूआ में बालू तस्करी की घटना को अंजाम दे रहा है उससे घने जंगलों के पेड़ तो नष्ट हो ही रहा है बल्कि अब दामोदर नदी के अस्तित्व पर भी संकट मंडराने लगा है।

बोकारो से चुमन की रिपोर्ट–

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...