अचानक यात्रा स्थगित कर दिल्ली रवाना हुए Kanhaiya, कार्यकर्ताओं और बाउंसर के बीच हुई धक्कामुक्की

अररिया: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां पूरी तरह से बिहार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में जुटी हुई है। कांग्रेस भी बिहार में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में हर संभव कदम उठा रही है। एक तरफ कांग्रेस ने बिहार में अपने नेतृत्व में बदलाव की है तो दूसरी तरफ कांग्रेस नेता Kanhaiya Kumar बिहार की यात्रा कर रहे हैं। बड़ी खबर सामने आ रही है अररिया से जहां अचानक बीच में ही यात्रा छोड़ कर कन्हैया दिल्ली के लिए रवाना हो गये।

यह भी पढ़ें – Bihar में बाढ़ बन जायेगा भूतकाल, अब माता सीता की बारी, लालू राबड़ी पर भी बरसे अमित शाह

Kanhaiya Kumar के बाउंसर ने कुछ कार्यकर्ताओं की पिटाई की :

बताया जा रहा है कि अररिया में पदयात्रा के दौरान Kanhaiya Kumar के बाउंसर की कुछ कार्यकर्ताओं से कहासुनी हो गई जिसमें बाउंसर ने कुछ कार्यकर्ताओं की पिटाई भी की है। इसके बाद अचानक कन्हैया यात्रा छोड़ कर दिल्ली के लिए रवाना हो गये। जानकारी के अनुसार यात्रा के दौरान एक विधायक के कुछ रिश्तेदार कन्हैया के साथ सेल्फी लेना चाह रहे थे। उनके बाउंसर ने सभी को रोकने की कोशिश की और इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

दोनों तरफ से धक्कामुक्की में कुछ कार्यकर्ता गिर गए। इसी दौरान आनन फानन में Kanhaiya ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी और दिल्ली के लिए निकल गए। वहीं कांग्रेस नेताओं की मानें तो कन्हैया के पास दिल्ली से फोन आया था जिसकी वजह से वह यात्रा स्थगित कर दिल्ली चले गये।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  CBI ने 30 वर्ष पुराने घोटाला मामले में पूर्व मंत्री समेत 5 को सुनाई जेल सजा

Bihar Free ECG Test: 606 सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच, 11.43...

Bihar Free ECG Test, पटना: बिहार में हृदय संबंधी संभावित समस्याओं की समय पर पहचान के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क ECG जांच...

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...