Kanhaiya की ‘पलायन रोको’ यात्रा के समापन में शामिल होने पटना पहुंचे सचिन पायलट, कहा ‘हमारा मुद्दा…’

पटना: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) की पलायन रोको यात्रा में शामिल होने के लिए शुक्रवार को राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पटना पहुंचे। सचिन पायलट के पटना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सचिन पायलट ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में पलायन रोको नौकरी दो यात्रा का आज समापन है। मैं यात्रा के समापन में भाग लेने आया हूं। मैं आज मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की कोशिश भी करूंगा और उनसे अनुरोध करूंगा कि बिहार से हो रहे पलायन को रोकें। Kanhaiya  Kanhaiya  Kanhaiya  Kanhaiya  Kanhaiya  Kanhaiya 

उन्होंने बिहार के नौजवानों से जो वादा किया था वह उन्होंने पूरा नहीं किया है। बिहार में राजनीति हमेशा उथल पुथल रहती है लेकिन हम लोगों ने नौजवानों की जिम्मेदारी भी ली है और हम उसे पूरा भी करेंगे। सचिन पायलट ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दोनों सरकार जुमलेबाजी की सरकार है और इस सरकार में नौजवानों को सिर्फ जुमले मिल रहे हैं रोजगार नहीं। जब कांग्रेस आज की सरकार से जब पूछती है कि पलायन क्यों नहीं रोकी जा रही तो सत्ता पक्ष के नेता कांग्रेस से ही पूछता हैं कि कांग्रेस की सरकार में पलायन क्यों शुरू हुई?

आज केंद्र में 11 वर्षों से मोदी जी की सरकार है, 20 वर्षों से बिहार में नीतीश कुमार और भाजपा की सरकार है तो उन्हें जवाब देना चाहिए कि पलायन पर रोक क्यों नहीं लग सकी। सचिन पायलट ने कहा कि हम चुनाव के लिए मुद्दा नहीं उठाते हैं, चुनाव में किसे फायदा होगा और किसे नुकसान इससे हमारा और हमारी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। बस हम लोग चाहते हैं कि नौजवानों को रोजगार मिले, चुनाव आते रहेंगे हार जीत होती रहेगी लेकिन हमारी प्रतिबद्धता नौजवानों के साथ है और आगे भी रहेगी।

बताते चलें कि इसी साल बिहार विधानसभा का चुनाव होना है। यही कारण है कि सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सबके एजेंडे में रोजगार आ गया है। कांग्रेस पलायन रोको नौकरी दो यात्रा के तहत कांग्रेस पार्टी के युवा नेता कन्हैया कुमार बिहार के विभिन्न जिलों में पदयात्रा कर रहे थे। आज पटना में वे अपनी यात्रा का समापन कर रहे हैं। कन्हैया कुमार की यात्रा में राहुल गांधी भी शामिल हुए थे और अब समापन के अवसर पर सचिन पायलट पटना पहुंचे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar Politics: खटारा का जवाब खटारा से, मंत्री मंगल पांडेय ने तेजस्वी को कहा…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...