Advertisment

भारत नेपाल Border पर सुरक्षाकर्मियों ने की बैठक

सुपौल: भारत नेपाल के बीच मैत्री संबंध है और दोनों देशों के दरवाजे एक दूसरे के नागरिक के आवागमन के लिए खुला रहता है। ऐसे में भारत नेपाल Border के जरिये तस्करी समेत अन्य तरह के आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए एसएसबी और नेपाल की सेना एपीएफ के अधिकारियों की बैठक की गई। बैठक में दोनों देशों के बीच सुरक्षा समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक की अगुवाई एसएसबी 45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश शर्मा ने की। बैठक में दोनों देशों के बीच मादक पदार्थों की तस्करी, सीमा पर तीसरे देश के नागरिकों के आवागमन, मानव तस्करी, नेपाल की हालिया स्थिति, शराब की तस्करी, सीमा क्षेत्र में अतिक्रमण जैसे बिंदुओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। Border Border Border 

यह भी पढ़ें – Araria MP ने बता दिया अमित शाह की बैठक के दौरान क्या बातें हुई, आप भी पढ़ें…

बैठक के बाद एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश शर्मा ने बताया कि दोनों देशों के बीच रोटी बेटी का संबंध है। मित्रवत देश होने के कारण सीमा पर दोनों देशों के सुरक्षाबलों के लिए अपनी ड्यूटी निभाना आसान नहीं है। ऐसे में हम दोनों देशो की सेना के अधिकारी हर महिना बैठक कर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हैं ताकि सीमा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसा जा सके।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  सपा सांसद के विरोध में Araria में प्रदर्शन, कहा ‘माफ़ी मांगे वरना…’

सुपौल से ओपी राजू की रिपोर्ट

Shanti Automobiles Giridih: गिरिडीह में शांति ऑटोमोबाइल्स में उत्साह से मना...

Shanti Automobiles Giridih: गिरिडीह के शांति ऑटोमोबाइल्स परिसर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।...

Bihar Sahayog Shivir: तीन महीने में 96% मामलों का निष्पादन, 6.20...

Bihar Sahayog Shivir: बिहार में पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चलाए जा रहे सहयोग शिविर का असर सामने...

Jhajha Sardar Patel Statue: झाझा में सरदार पटेल की प्रतिमा का...

Jhajha Sardar Patel Statue: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जमुई जिले के झाझा प्रखंड स्थित न्यू बोड़वा बस स्टैंड के समीप लौह पुरुष...