पटना सहित पूरे बिहार में धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद का त्योहार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती

सीतामढ़ी/सासाराम/आरा/गया/बेगूसराय/किशनगंज/मधेपुरा/सुपौल/नवादा/सिवान : राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में ईद का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी जगहों पर ईद की नमाज अदा कर ली गई है। ईद का त्योहार सीतामढ़ी, सासाराम, आरा, गया, बेगूसराय, किशनगंज, मधेपुरा, नवादा, सिवान और सुपौल में भी बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्योहार मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह रमजान के महीने के अंत में मनाया जाता है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं।

कड़ी व्यवस्था और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है – सदर DSP

इसी कड़ी में सीतामढ़ी शहर में कड़ी व्यवस्था और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। सीतामढ़ी के सदर डीएसपी रामा कृष्णा ने कहा कि जिले में शांतिपूर्वक ईद का पर्व मनाया जा रहा है। ईद के दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं, नए कपड़े पहनते हैं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर ईद की नमाज अदा करते हैं। इसके बाद लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं और मिठाइयां बांट रहे हैं। ईद का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लिए एकता, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह त्योहार लोगों को एकजुट करने और उनके बीच प्यार और स्नेह को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।

यह भी देखें :

ईद का त्योहार पूरे देश में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया

इस साल भी ईद का त्योहार पूरे देश में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने अपने घरों को सजाया, नए कपड़े पहने और अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर ईद की नमाज अदा की। ईद के अवसर पर देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी लोगों को बधाई संदेश दिया और ईद के त्योहार की शुभकामनाएं दीं। कुल मिलाकर ईद का त्योहार एक महत्वपूर्ण अवसर है जो लोगों को एकजुट करने और उनके बीच प्यार और स्नेह को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।

सासाराम में भी मुस्लिम धर्मांवलंबियों ने ईद की नमाज अदा की

आज सासाराम में भी मुस्लिम धर्मांवलंबियों ने ईद की नमाज अदा की। साथ ही गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। सासाराम के शेरशाह सूरी के मकबरा के पास स्थित ईदगाह में विशेष रूप से नवाज अदा किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस दौरान जिला प्रशासन के लोग भी मौजूद रहे। सदर एसडीएम आशुतोष रंजन ने बताया कि ईद को लेकर तमाम तरह की व्यवस्थाएं की गई है। कहीं से कोई दिक्कत नहीं हो, इसका ध्यान रखा गया है। नगर निगम द्वारा स्वच्छता के भी उपाय किए गए हैं।

Sasaram Eid 22Scope News
सासाराम में भी मुस्लिम धर्मांवलंबियों ने ईद की नमाज अदा की

शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद की नमाज

भोजपुर में ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व रमजान महीने के समाप्त होने के बाद, शव्वाल महीने की पहली तारीख को आता है। कहा जाता है कि इस पर्व की शुरुआत पैगंबर मुहम्मद द्वारा की गई थी। यह पर्व इस्लाम धर्म के अनुयायियों की एकता और आध्यात्मिक शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। ईद के दिन आरा ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई एवं देश में अमन चैन की दुआ की गई। बताते चलें कि इस दिन मुस्लिम समुदाय अल्लाह का आभार व्यक्त करता है और अपनी अनजानी गलतियों के लिए क्षमा मांगता है।

बताते चलें कि ईद-उल-फित्र का आयोजन इसीलिए किया जाता है क्योंकि रमजान के पूरे महीने में अल्लाह की इबादत की जाती है और रोजा रखने का अवसर प्राप्त होता है। ईद की नमाज में अल्लाह का आभार व्यक्त किया जाता है। रोजा को पूरा करने की खुशी में अल्लाह ने अपने भक्तों को ईद की खुशियों से नवाजा है। रोजा समाप्त करने की खुशी के साथ-साथ ईद पर मुसलमान इस बात के लिए भी अल्लाह का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने पूरे महीने रोजा रखने की शक्ति और साहस प्रदान किया।

Ara Eid 22Scope News
शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद की नमाज

दूसरी तरफ भोजपुर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखें। आरा के विभिन्न चौक चौराहों पर सुरक्षा बलों एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है ताकि ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया जा सके। जिला प्रशासन ने पर्व को लेकर होने वाले भीड़ से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है एवं कंट्रोल रूम से संवेदनशील इलाकों में निगरानी की जा रही है।

बाहों में काला रिबन लगाकर लोगों ने अदा की ईद की नमाज

सुपौल में इस्लाम के पवित्र पर्व ईद के मौके पर नमाजियों ने बाहों में काला रिबन लगाकर ईद की नमाज अदा की। वीरपुर के ईदगाह में उपस्थित मुस्लिम संप्रदाय को मानने वाले लोग नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलते दिखे। परंतु उनके चेहरे पर वह खुशी नहीं थी जो अक्सर देखा जाता था। पहुंचने पर बीरपुर में मदरसा मस्जिद के इमाम मोहम्मद ने बताया कि वर्तमान केंद्र सरकार के द्वारा वक्फ बोर्ड को लेकर नए फरमान जारी किए गए हैं जो किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं है। किसी पंथ को मानने वाले लोगों को पूर्व की सरकारों ने जो सहूलियतें दी थी आज उन्हें उन सहूलियतों से मरहूम किया जा रहा है।

Supaul Eid 22Scope News
बाहों में काला रिबन लगाकर लोगों ने अदा की ईद की नमाज

गया में ईद की रौनक, गांधी मैदान में सजदा, गले मिलकर दी मुबारकबाद

गया के गांधी मैदान में ईद की नमाज अदा की गई। हजारों अकीदतमंदों ने सजदा किया और हाथ उठाकर दुआ मांगी और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद जश्न का माहौल बन गया। लोग गले मिलकर मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देते नजर आए। शहर के मौजिज शख्सियतें भी इस मुबारक मौके पर शरीक हुईं। जदयू नेता आफाक अहमद, कांग्रेस के उमेर खान, भाजपा के अनिल स्वामी, कृष्णनंदन यादव और मोती करीमी ने लोगों को ईद की बधाइयां दीं। सभी ने मिलकर अमन-चैन की दुआ की और कहा कि ईद सिर्फ एक त्‍योहार नहीं, बल्कि इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम है।

Gaya Eid 22Scope News
गया में ईद की रौनक, गांधी मैदान में सजदा, गले मिलकर दी मुबारकबाद

इस मौके पर पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद रहा। गांधी मैदान और शहर के अहम इलाकों में सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। ईद के जश्न में बाजार भी गुलजार रहे। मिठाइयों की दुकानों पर रौनक रही, बच्चे नए कपड़ों में खिलखिला उठे। हर तरफ खुशियों का माहौल नजर आया। इस पाक दिन पर लोगों ने खुदा से दुआ की-खुश रहो और दूसरों को भी खुश रखो।

किशनगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्योहार

किशनगंज में हर्षोल्लास के साथ ईद का त्योहार मनाया गया। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर किशनगंज के ईदगाहों में पहुंचकर नमाजियों से गले मिलकर ईद की बधाई दिया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह चुनाव के लिए बिहार आए हैं और हम ईद मिलन के लिए सीमांचल के किशनगंज आए हैं। ईद के मौके पर किशनगंज से बेहतर और क्या होगी।

मुस्लिम बहुल जिला किशनगंज में आज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-फित्र का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। शहर अंजुमन इस्लामिया मदरसा सहित विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोग ईद की नमाज अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश में खुशहाली आए और आपसी भाई चारा और अमन चैन बरकरार रहने के साथ साथ देश की तरक्की के लिए नमाजियों ने दुआएं मांगी। उधर, प्रशांत किशोर ईद के मौके पर किशनगंज के अंजुमन इस्लामिया मदरसा पहुंचकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दिया।

Kishanganj Eid 22Scope News
किशनगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्योहार

हम आपको बताते चले कि रमजान के महीने की समाप्ति के साथ ही मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कल रविवार को ईद-उल-फित्र का चांद दिखाई देने के बाद सोमवार यानी आज 31 मार्च को ईद का त्योहार मनाने के लिए पूरे देश के मुसलमान अपने-अपने इलाकों की मस्जिदों और ईदगाहों में एकत्र होकर ईद की विशेष नमाज अदा किया।

बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया

बेगूसराय में आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के माहौल में एखलास व एहतराम के साथ बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। ईद पर को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच गांधी स्टेडियम में ईद की नमाज अदा की गई। वहीं इस ईद पर्व पर सामूहिक रूप से मिल-जुलकर इबादत की। ईद-उल-फित्र के मौके पर मुसलमान भाईयों ने खोशू व खोजू के साथ नूरानी माहौल में ईदगाहों व मस्जिदों में ईद-उल-फित्र की सामूहिक नमाज अदा करते हुए खुदा का शुक्र अदा किया। इस अवसर पर बच्चे से बूढ़े तक सभी नये कपड़े व रंगबिरंगी टोपियों में सजे हुए अपने गांव की ईदगाह में नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी।

Begusarai Eid 22Scope News
बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया

मधेपुरा के ईदगाह मैदान में अकीकतमंदों ने अदा की ईद की नमाज

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज स्थित बिहारीगंज प्रखंड सहित जिले के सभी प्रखंडों एवं ग्रामीण इलाकों में शांति और सद्भाव के साथ ईद मनाया गया। वहीं जिला मुख्यालय के ईदगाह मैदान में आज अकीकतमंदों ने ईद की नमाज अदा की। पूरे देश में शांति सद्भाव को लेकर अल्लाह से दुवाएं मांगी। वहीं इस दौरान ईदगाह मैदान पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व मधेपुरा सदर से राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर प्रसाद ने एक-दूसरे से मिलकर ईद की बधाई एवं मुबारकबाद दी।

Madhepura Eid 22Scope News
मधेपुरा के ईदगाह मैदान में अकीकतमंदों ने अदा की ईद की नमाज

इस दौरान प्रो. चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि यह ऐतिहासिक इबादत का ऐतिहासिक तारीख है। इस दिन पूरे देश प्रदेश और जिलेवासियों को एक साथ मिलकर संकल्प लेना चाहिए कि हमें शांति अमन चैन और आपसी भाईचारा व सौहार्द वातावरण कायम रखना है। नफरत और संप्रदायवाद से तौबा करना है। गंगा जमुनी तहजीब को बिगाड़ने वाली शक्तियों के खिलाफ एक होकर लड़ाई लड़नी है। इसके साथ ही उन्होंने सबों को ईद की बधाई एवं मुबारकबाद दी।

रमजान के बाद खुशियों की सौगात लाता है ईद

नवादा में आज भाई चारे के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद मनाया। ईदगाह में नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने और ईद की बधाइयां दी। वहीं जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन तैनात दिखे। सदर अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उल्हास कुमार ईदगाह के पास मौजूद रहे। बता दें कि दुनिया भर में इस समय रमजान के पाक महीने की चमक देखने को मिल रही है। यह इस्लाम धर्म का बेहद पवित्र महीना होता है, जिसके खत्म होने पर ईद मनाई जाती है।

Nawada Eid 22Scope News
रमजान के बाद खुशियों की सौगात लाता है ईद

आपको बता दें कि हर साल रमजान खत्म होने के बाद चांद दिखने के अगले दिन ईद मनाई जाती है। ईद-उल-फितर या मीठी ईद हर साल धूमधाम से मनाई जाती है। यह इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहार में से एक है। इन दिनों हर तरफ रमजान की रौनक देखने को मिल रही है। यह पाक महीना इस्लाम धर्म के लिए काफी अहम होता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हुए अपना समय बिताते हैं। साथ ही इस पवित्र महीने के खत्म होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है।

सिवान में भी धूमधाम से मनाई गई ईद

सिवान में भी बड़े हीं धूमधाम के साथ ईद पर्व मनाई गई। पूरे देश में ईद को लेकर उत्साह का माहौल है। वहीं सिवान शहर के ईदगाह में हजारों की संख्या में मुसलमान भाइयों ने  ईद का अंतिम नमाज अदा किया। गले मिल एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं ईद को लेकर सिवान पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रही। जहां ईदगाह सहित चौक चौराहे पर पुलिस बल के साथ-साथ मजिस्ट्रेट को लगाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह-सुबह ईदगाह पहुंच नमाज अदा कर एक दूसरे की बधाई दी। साथ ही साथ देश में अमन चैन शांति के लिए प्रार्थना की। देश में अमन चैन शांति और आपसी भाईचारा बना रहे। बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने ईद के मौके पर लोगों से कहा कि ईद का त्यौहार सभी मुसलमान भाई मिलजुल कर खुशियों से मनाइए और भाईचारगी के साथ एक साथ मिलकर रहें यही कामना करता हूं।

Siwan Eid 22Scope News
सिवान में भी धूमधाम से मनाई गई ईद

यह भी पढ़े : Patna के गांधी मैदान में मुस्लिम भाईयों ने अदा की ईद की नमाज, पहुंचे नीतीश कुमार दी बधाई

अमित कुमार, सलाउद्दीन, नेहा गुप्ता, आशीष कुमार, अजय शास्त्री, कौशल विश्वास, अनिल कुमार, कुमार रवि और रमण कुमार की रिपोर्ट

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!