CM खेल ज्ञानोत्सव 2025: अंबर सिन्हा और ईशान भूषण की जोड़ी ने मारी बाजी

मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025: ऑनलाइन राउंड में पटना के अंबर सिन्हा और ईशान भूषण की जोड़ी ने मारी बाजी, बुधवार से दूसरे चरण के अंतर्गत सभी 9 प्रमंडल में होगी प्रतियोगिता CM 

पटना: बिहार के स्कूली बच्चों के लिए आयोजित मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव के पहले चरण के अंतर्गत आयोजित हुए ऑनलाइन राउंड में पटना स्थित सेंट केरेंस हाई स्कूल के छात्र अंबर सिन्हा और ईशान भूषण की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया है। दिनांक 24 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल तक आयोजित सभी चार ऑनलाइन राउंड्स में इनकी टीम ने सर्वाधिक अंक हासिल किया है। वहीं समस्तीपुर स्थित जेएनवी स्कूल के आर्यन राज और अभिराज की टीम ने दूसरे पायदान पर कब्जा किया है। CM CM 

तीसरे स्थान पर भगलपुर जिलांतर्गत हाई स्कूल अकबरपुर (कहलगांव) की छात्रा साधना कुमारी और छात्र कुशाग्र राज की टीम ने जगह बनाई है। प्रत्येक जिले से ऑनलाइन राउंड में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली शीर्ष तीन टीमें पुरस्कृत की जाएंगी। साथ ही, दूसरे चरण के अंतर्गत प्रमंडल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए भी इन टीमों ने क्वॉलिफाई किया है। प्रत्येक प्रमंडल से शीर्ष तीन टीमें प्रतियोगिता के तीसरे एवं फाइनल राउंड के लिए क्वॉलिफाई करेंगी।

वाइल्ड कार्ड

प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले से विभिन्न स्कूलों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन प्रदर्शन करने वाली शीर्ष तीन स्कूल की सर्वश्रेष्ठ टीम को भी प्रमंडल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री दी जाएगी। CM CM 

बुधवार से प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता

मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव के दूसरे चरण के अंतर्गत 2 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल तक प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को लहेरिया सराय स्थित दरभंगा ऑडिटोरियम में दरभंगा प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा प्रतियोगिता का फाइनल राउंड पटना में 17 अप्रैल को आयोजित होगा। बिहार के स्कूली छात्रों के बीच राज्य स्तर से लेकर विश्व स्तर के खेलों के बारे में ज्ञानवर्धन करने एवं मित्रवत प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में बिहार के सभी निजी एवं सरकारी स्कूल के कक्षा 6 से 12 के छात्र भाग ले रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –   Bihar: ग्राम कचहरी सचिवों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, 4 अप्रैल को पटना में काउंसलिंग

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...