मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 दीपंकर और जैफी जावेद का परचम

दरभंगा : मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 के दूसरे चरण के अंतर्गत बुधवार को आयोजित दरभंगा प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में समस्तीपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने बाजी मारी। कक्षा 11वीं के होनहार छात्र दीपंकर और जैफी जावेद ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही दरभंगा के सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल के छात्रों ने भी शानदार खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता स्थान हासिल किया। इस कक्षा 7वीं की न्याशा श्रीवास्तव और ऋषव कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, उनके सहपाठी रूही कुमारी और ऋतुराज ने तीसरा स्थान हासिल किया।

लहेरियासराय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतियोगिता में कुल में 13 टीमों ने भाग लिया

लहेरियासराय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतियोगिता में कुल में 13 टीमों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न जिलों के विजेता और वाइल्ड कार्ड से चुनी गई टीमें शामिल थीं। प्रतियोगिता की शुरुआत एक लिखित प्रारंभिक परीक्षा से हुई, जिसमें से शीर्ष स्कोर करने वाली छह टीमें ऑन स्टेज राउंड में पहुंचीं। इस रोमांचक प्रतियोगिता का संचालन जाने-माने खेल लेखक और क्विज़ मास्टर अनिकेत मिश्रा ने किया। अनिकेत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित लेखक हैं और तीन फीफा पुरुष विश्व कप और एक फीफा महिला विश्व कप से जुड़े रहे हैं।

‘नो दाई धोनी’, ‘द आईपीएल क्विज़ बुक’, और ‘125 इयर्स ऑफ द ओलंपिक्स’ जैसी किताबें लिखी हैं

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी की है और ‘नो दाई धोनी’, ‘द आईपीएल क्विज़ बुक’, और ‘125 इयर्स ऑफ द ओलंपिक्स’ जैसी किताबें लिखी हैं। इसके अलावा, वे 2012 में स्थापित प्रसिद्ध बेयरफुट क्विज़िंग फेस्टिवल के संस्थापक भी हैं, जो भारत के विभिन्न शहरों में 14 संस्करणों तक आयोजित हो चुका है। यह आयोजन नौ प्रमंडल स्तरीय फाइनल्स में से पहला था और इससे प्रतियोगिता के अगले चरण की शुरुआत हो गई है। अगला मुकाबला तीन अप्रैल को मुजफ्फरपुर में तिरहुत मंडल फाइनल्स के रूप में आयोजित होगा।

यह भी देखें :

चंदन ने गरिमामयी उपस्थिति से प्रतिभागियों को किया प्रोत्साहित

जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्णनंद सदा, जिला खेल पदाधिकारी परिमल एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन ने गरिमामयी उपस्थिति से प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। दरभंगा प्रमंडल की शीर्ष तीन टीमें अब फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और वे 17 अप्रैल को पटना में होने वाले मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 के ग्रैंड फिनाले में राज्य भर की सर्वश्रेष्ठ टीमों से भिड़ेंगी।

प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का पूरा कार्यक्रम

दरभंगा – 2 अप्रैल 2025
तिरहुत – 3 अप्रैल 2025
सारण – 4 अप्रैल 2025
भागलपुर – 7 अप्रैल 2025
मुंगेर – 8 अप्रैल 2025
कोसी – 9 अप्रैल 2025
पूर्णिया – 11 अप्रैल 2025
मगध – 15 अप्रैल 2025
पटना – 16 अप्रैल 2025

यह भी पढ़े : ‘वक्फ बिल कहीं से भी मुसलमान विरोधी नहीं, जिनका कब्जा था, वो कर रहे हैं विरोध’

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...