JDU की तरफ से IT गोलंबर पर लगा पोस्टर, कहा- लालू राज में धार्मिक दंगा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में अभी करीब छह महीने से ज्यादा का समय बाकी है। इस बीच सभी पार्टियां अभी से ही चुनावी रंग में रंग गई है। साथ ही राजधानी पटना में पोस्टर वार भी शुरू हो गया है। कुछ दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पार्टी की ओर से पोस्टर लगाया था। आज यानी दो अप्रैल को जनता दल यूनाइटेड (JDU) की तरफ से इनकम टैक्स (Income Tax) गोलंबर पर पोस्टर लगाया है जिसमें राजद पार्टी पर हमला किया गया है।

Goal 22Scope News

राजधानी पटना के मुख्य चौराहा पर लगाया गया है पोस्टर

आपको बता दें कि पटना के मुख्य चौक-चौराहा पर पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि लालू प्रसाद यादव के राज में धार्मिक दंगे होते थे। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर को दिखाते हुए लिखा गया है कि एकता की रोशनी और नफरत की हार है। शांति और सद्भाव का बिहार चार घर्म के लोगों को एक साथ पोस्ट पर दिखाया गया। लालू यादव और नीतीश कुमार की शासनकाल से तुलना की गई है।

यह भी देखें :

लालू के राज में धार्मिक उन्माद और नीतीश के राज में शांति का माहौल

दरअसल, जदयू पार्टी की तरफ से इनकम टैक्स गोलंबर पोस्टर में कहा गया है कि लाल यादव के शासनकाल में कितने धार्मिक उन्माद से दंगे हुए। नीतीश कुमार के शासनकाल में शांति का माहौल है। लालू यादव के शासनकाल में 1991 से लेकर 2003 तक धार्मिक उन्माद से दंगा हुआ। जिसमें कई लोगों की जान गई और सरकार उसे रोकने में असमर्थ रही। वहीं नीतीश कुमार के शासनकाल 2005 से लेकर 2025 तक बिल्कुल शांतिपूर्ण माहौल रहा है और आगे भी रहेगा।

चुनाव से पहले बिहार में पोस्टर वॉर

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले बिहार में पोस्टर वॉर चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार अलग-अलग पोस्टरों के जरिए राजनीतिक हमले किए जा रहे हैं। अब राजधानी पटना के अलग-अलग इलाकों में लगाए गए कुछ पोस्टरों के जरिए राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला गया है। पोस्टर में एक तरफ लिखा गया है कि लालू राज में धार्मिक दंगे। दंगा, दहशत और डर का राज- यही था लालू का अंदाज! वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल को भी दर्शाया गया है और लिखा गया है एकता की रोशनी नफरत की हार शांति और सद्भाव का बिहार।

Patna Poster 1 22Scope News

यह भी पढ़े : RJD ने ईद के मौके पर पटना में पोस्टर लगा किया विरोध

विवेक रंजन और महीप राज की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...