बहुत दिनों बाद पटना में पोस्टर, नीतीश को ‘भारत रत्न’ देने की उठी मांग, JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर

पटना : राजधानी पटना में बहुत दिनों बाद किसी पार्टी दफ्तर के बाहर पोस्टर लगा है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया गया है। पार्टी सुप्रीमो, राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग उठ गई है। इसको लेकर पटना में जदयू कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया गया है। जिसमें स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को ‘फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार’ बताया गया है। पोस्टर में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम और स्वास्थ्य मंत्री की तस्वीर दिखाई दे रही है।

पोस्टर के जरिए पूर्व नीतीश कुमार के 20 सालों के कामकाज की तारीफ की गई है

आपको बता दें कि इस पोस्टर के जरिए पूर्व सीएम नीतीश कुमार के 20 सालों के कामकाज की तारीफ की गई है। इस पर ‘बीस साल बेमिसाल’, मिशन विकसित बिहार 2040 लिखा है। वहीं भारत रत्न की मांग को लेकर लिखा कि जान सेवा की स्वर्णिम मिसाल, जो रच चुके हैं एकता न्याय और समावेशी विकास का विश्व कीर्तिमान, नीतीश सेवक मांग रहा है- भारत रत्न सम्मान।

‘नीतीश का मिशन अधूरा, निशांत करेंगे पूरा’

इसमें स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को लेकर लिखा गया है कि नीतीश कुमार का मिशन अधूरा, निशांत कुमार करेंगे पूरा। यह पोस्टर बिहार प्रदेश छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण पटेल द्वारा लगाया गया है। इससे पहले भी कई बार नीतीश कुमार को भारत का सर्वोच्च सम्मान देने की मांग की जा चुकी है।

यह भी देखें :

मोदी मंत्रिमंडल में नीतीश कुमार के शामिल होने की चर्चा

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई वाली मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई है। इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मोदी कैबिनेट में कोई बड़ा पद दिए जाने की बात कही जा रही है। बता दें कि नीतीश कुमार को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की चर्चाएं ने तूल पकड़ी हुई है। यहां तक की नीतीश को उपप्रधानमंत्री बनाने की मांग भी की जा रही है।

यह भी पढ़े : लगातार सक्रिय दिख रहे हैं नीतीश कुमार, अचानक पहुंचे JDU प्रदेश कार्यालय, कई नेता रहे मौजूद

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...