JDU की तरफ से लगा पोस्टर, कहा- अगर सच में जीत चाहिए तो फिर एक ‘निश्चय’ चाहिए, एक नीतीश चाहिए

पटना : राजधानी पटना के इनकम टैक्स चौराहा और आर ब्लॉक चौराहा पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से पोस्टर लगाया गया है। साथ ही जदयू कार्यालय के बाहर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि अगर सच में जीत चाहिए तो फिर एक ‘निश्चय’ चाहिए एक नीतीश चाहिए। नीतीश कुमार का बड़ा पोस्टर लगाया गया है। राजधानी पटना में नीतीश कुमार को पीएम बनने के लिए पोस्टर लगी है।

आपको बता दें कि इससे पहले जदयू नेता कई बार पोस्टर के माध्यम से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री कैंडिडेट बताते रहे हैं। दिल्ली में आज इंडिया गठबंधन की बैठक है। जिसमें 27 दल शामिल हो रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कल ही दिल्ली पहुंच गए हैं। इसके साथ पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव समेत कई नेता शामिल हो रहे हैं। लेकिन उससे पहले पटना की सड़कों पर इस तरीके की पोस्टर लगाना कहीं न कहीं इंडिया गठबंधन के सवाल खड़ा करती है। आखिर नीतीश कुमार को इतनी बेचैनी क्यों है।

कुमार गौतम, विवेक रंजन और अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...