Waqf Amendment Bill पास होने पर पीएम मोदी और केन्द्र सरकार का आभार-अमर बाउरी…

Waqf Amendment Bill

Ranchi : केंद्र सरकार ने कल लोकसभा से वक़्फ़ संशोधन विधेयक को पास कर दिया और आज राज्यसभा से भी यह कानून पारित हो गया और पूरे देश में लागू होने के लिए तैयार है। इस पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया है। उन्होने कहा कि वक़्फ़ संशोधन विधेयक को पास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह, भारत सरकार के माइनॉरिटी अफेयर्स के केंद्रीय मंत्री किरण रिजू को बधाई और धन्यवाद है।

ये भी पढ़ें- Breaking : झारखंड कैबिनेट की इस दिन होगी अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर… 

Waqf Amendment Bill : आदिवासी जनजाति के जमीनों का होगा संरक्षण

उन्होंने कहा कि वक़्फ़ संशोधन विधायक के पास होने से वैसे लोग जिन्हें पूर्व में असीमित शक्तियां दी गई थी उन पर केंद्र सरकार का नेतृत्व होगा। इस संशोधन के पास होने से पांचवें अनुसूची के आदिवासी जनजाति जमीनों को संरक्षित करने का भी ताकत अब सरकार के हाथ में है। जो कांग्रेस के शासनकाल में नहीं था।

काीबी5ू 22Scope News

ये भी पढ़ें- Palamu : एक लाख का ईनामी TSPC नक्सली ‘गोरा’ हथियार के साथ यहां से गिरफ्तार… 

कांग्रेस ने वक़्फ़ बोर्ड को कई ऐसे क्लॉस जोड़ दिए थे जिसमें वह किसी की भी पैतृक जमीन, सेना की जमीन या सरकार की जमीन पर यदि बोर्ड दावा कर देते हैं तो वह कोर्ट का भी दरवाजा नहीं खटखटा सकते, जो अब समाप्त हो गया। अब वक़्फ़ बोर्ड के मनमानियों पर अपनी ताकत का गलत उपयोग करने पर भी सरकार ऑडिट करवा सकती है।

ये भी पढ़ें- Ramgarh Breaking : सीसीएल अरगड्डा प्रबंधन ने अवैध पाइप कनेक्शन काटा, तनाव की स्थिति… 

इस कानून को सभी को मानना होगा

उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार ने कहा है कि वे इस संशोधन बिल को राज्य में लागू नहीं होने देंगे, लेकिन यह देश का कानून है और संघीय व्यवस्था में इसे हर हाल में राज्य में लागू करना ही होगा।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि इस कानून को सभी को मानना होगा ऐसा गृह मंत्री ने भी कहा है, तो अच्छा होगा कि राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल वाली सरकार इस कानून को स्वागत राज्य में करें।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...