कोरोना के बढ़ते मामले पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ की बैठक, बन्ना गुप्ता ने की ये मांग

राज्य में आवश्यक हुई तो लेंगे कड़े निर्णय- मंत्री बन्ना गुप्ता

रांची : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान देश में कोरोना की स्थिति, ओमिक्रॉन, टीकाकरण, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, बच्चों के टीकाकरण, ऑक्सिजन समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से जीनोम सिक्वेन्सी मशीन की मांग की. इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मशीन जल्द मिलेगा. इसके बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने मांग किया कि साहिया बहनों का मानदेय बढ़े. इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रस्ताव प्रक्रिया में है.

banna gupta1 22Scope News

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के मांगो पर सकारात्मक पहल करने की बात कही है. देश के विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में आज झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को सबसे पहले बोलने का मौका मिला जिसमें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने बातों को रखा. मंत्री बन्ना गुप्ता ने सबसे पहले केंद्र सरकार से जीनोम सिक्वेन्सी मशीन देने का आग्रह किया, उन्होंने बताया कि जब रिम्स को रिसर्च सेंटर का उपाधि मिल गया है तो यहां जीनोम सिक्वेन्सी मशीन जरूर मिलना चाहिए. इसे स्वीकार करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि आपकी मांगो पर जल्द प्रक्रिया के तहत झारखंड को मशीन उपलब्ध कराई जाएगी.

साहिया बहनों का बढ़े मानदेय

मंत्री बन्ना गुप्ता लगातार साहिया बहनों के मानदेय को 2 हजार से 7 हजार बढ़ाने के लिए केंद्रीय सरकार से मांग करते आ रहे है इसी कड़ी में उन्होंने आज अपनी मांग को दोहराते हुए जब मनसुख मांडविया से आग्रह किया तो उन्होंने कहा कि आपकी मांग जायज हैं और संज्ञान में हैं. केंद्र सरकार जल्द इसपर फैसला लेगी.

आयुष्मान भारत योजना से कोरोना मरीजों का हो मुफ्त इलाज

बन्ना गुप्ता ने कोरोना मरीजों का इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत पूर्ण रूप से फ्री करने का मांग किया, इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह आयुष्मान भारत योजना से जुड़ गया हैं. इस पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसे कड़ाई से लागू कराने का अनुरोध किया ताकि प्राइवेट अस्पताल द्वारा इलाज के नामपर आर्थिक दोहन बंद हो सके. साथ ही मंत्री बन्ना गुप्ता ने मांग किया कि देश में सभी प्राइवेट अस्पताल के लिए कोरोना के इलाज के लिए एक टैरिफ का निर्धारण हो जिसमें एडमिशन से लेकर डिस्चार्ज तक की टैरिफ घोषित की जाए ताकि इलाज के नाम पर जो लूट हो रही हैं उसे रोका जाए. उन्होंने मांग किया कि मृत होने के बाद भी जो अस्पताल बकाए रकम के लिए शव को रोक देते हैं इसके लिए भी एक कठोर कानून बने ताकि कम से कम मृत्यु के बाद परिजनों को अंत्येष्टि करने के लिए परेशान न होना पड़े और ससम्मान शव की अंत्येष्टि हो सके. मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र और राज्य की योजनाओं में अंशदान जो अभी 60ः40 हैं उसे 90ः10 करने का अनुरोध किया ताकि राज्य सरकार अपनी व्यवस्था को मजबूती से सुदृढ़ कर सके.

वैक्सीनेशन की उम्र सीमा 12 वर्ष करने की मांग

मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि राज्य सरकार मांग करती हैं कि 15 से 18 साल उम्र वाले बच्चों की उम्र सीमा न्यूनतम घटाकर 12 साल से 18 साल करें ताकि सभी स्कूल जाने वाले बच्चे इससे लाभान्वित हो सके ताकि स्कूलों कॉलेजों में इसका प्रभाव कम हो सके. बन्ना गुप्ता ने कहा कि जब को-वैक्सीन बच्चों में लगाने की अनुमति आईसीएमआर और भारत ड्रग कंट्रोलर ने दी है, तो बच्चों के वैक्सीनेशन की उम्र सीमा 15 से 18वर्ष में संशोधित करते हुए इसे 12 से 18 वर्ष किया जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को इसका फायदा मिल सके. इस कॉन्फ्रेंसिंग में डीडीसी, एडीसी, एसडीएम, सिविल सर्जन जमशेदपुर, एसीएमओ, एमजीएम सुपरिटेंडेंट, एमजीएम प्रिंसिपल भी उपस्थित रहे.

रिपोर्ट : मदन सिंह

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का सीएम हेमंत पर निशाना, कहा-जब माझी ही नाव डुबोये तो उसे कौन बचाये

Jharkhand Rain Alert: झारखंड में 28 अगस्त तक बारिश का अलर्ट,...

 बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से झारखंड में 28 अगस्त तक बारिश की चेतावनी है। रांची में 27 अगस्त को...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...