राहुल गांधी को हाईकोर्ट से सावरकर पर विवादित टिप्पणी मामले में लगा झटका

प्रयागराज : राहुल गांधी को हाईकोर्ट से सावरकर पर विवादित टिप्पणी मामले में लगा झटका। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वीर सावरकर पर दिए गए विवादित बयान के मामले में झटका दिया है।

वीर सावरकर पर विवादित बयान देने के मामले में निचली अदालत से जारी समन को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज करने से इनकार कर दिया है। इसे  कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर लगने वाले तगड़ा झटका माना जा रहा है।

निचली अदालत ने लगाया था जुर्माना

बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में राहुल गांधी ने याचिका दाखिल करते हुए निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनको समन जारी कर जुर्माना लगाया गया था।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि उनके पास सत्र अदालत के समक्ष पुनरीक्षण याचिका दाखिल करने का विकल्प है, इसलिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 482 के तहत उनकी वर्तमान याचिका पर सुनवाई नहीं की जा सकती।

सीधे तौर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सावरकर पर कथित अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को राहत देने से इनकार कर दिया है।

राहुल गांधी
राहुल गांधी

राहुल गांधी पर दो सौ रुपये का लगा था हर्जाना

बता दें कि वीर सावरकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में हाजिरी माफी की अर्जी लगाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दो सौ रुपये का हर्जाना लगाया गया था।

इस मामले में वादी नृपेंद्र पांडेय ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने 17 नवंबर 2022 को  भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान वैमनस्यता पैदा करने के लिए महाराष्ट्र के अकोला में सार्वजनिक मंच से वीर सावरकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।

इतना ही नहीं, वादी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। अर्जी में यह भी कहा गया है कि राहुल गांधी ने वीर सावरकर को अंग्रेजों का पेंशनर समेत अन्य कई अपमानजनक बातें कहीं।

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...

Vishwakarma Puja 2026: CM सम्राट चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं,...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने औद्योगिक विकास में श्रमिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।Vishwakarma Puja...

Jharkhand SIR: रांची में 40% से ज्यादा काम बाकी, अंतिम Voter...

 झारखंड में SIR की विसंगतियां दूर करने का काम धीमा है। रांची में 6.44 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी हुआ है और अंतिम सूची...